amit shah is coming bihar to disturb communal harmony said rjd mla bhai virendra सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने आ रहे हैं..., अमित शाह के बिहार दौरे से पहले बोली RJD, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने आ रहे हैं..., अमित शाह के बिहार दौरे से पहले बोली RJD

भाई वीरेंद्र ने कहा कि देश के गृहमंत्री आ रहे हैं अपना काम करने के लिए। यहां और बिसात बिछाने के लिए। आग लगाने, सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने चूकि होली आ रही है। तो सांप्रदायिक सौहार्द को भी बिगाड़ने का प्रयास करेंगे।

Tue, 24 Feb 2026 01:49 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने आ रहे हैं..., अमित शाह के बिहार दौरे से पहले बोली RJD

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बुधवार को अमित शाह पूर्णिया पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री के दौरे से पहले बिहार में सियासत भी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने कह दिया है कि अमित शाह बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए आ रहे हैं। अमित शाह के दौरे को लेकर जब पत्रकारों ने भाई वीरेंद्र से सवाल किया तो राजद एमएलए ने कहा, 'फूल बिछाइए आप लोग। आ रहे हैं तो हम क्या करें। हम क्या कर सकते हैं।

देश के गृहमंत्री आ रहे हैं अपना काम करने के लिए। यहां और बिसात बिछाने के लिए। आग लगाने, सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने चूकि होली आ रही है। तो सांप्रदायिक सौहार्द को भी बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। यहां कोई घुसपैठिया नहीं है। जब-जब जिन राज्यों में चुनाव होते हैं वो ये करते हैं और यहां भी इस तरह का काम करेंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में यहां रोहिंग्या और बांग्लादेशी कैसे बने सिरदर्द, घुसपैठ पर शाह का मंथन

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री 25 फरवरी को पूर्णिया पहुंचेंगे। यहां से वह किशनगंज जाएंगे। किशनगंज में रात्रि विश्राम करेंगे। 26 को वह अररिया जिला जायेंगे। शाम में वह पूर्णिया लौट आयेंगे। 27 फरवरी को पूर्णिया में वह सीमांचल के चारों जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे। यह पहला मौका है जब केंद्रीय गृह मंत्री तीन दिनों तक सीमांचल में रहेंगे। दरअसल यह सीमाई इलाका है। बांग्लादेश और नेपाल की सीमा से सीमांचल सटा हुआ है। बगल में चिकन नेक का भी इलाका है। इसलिए देश की सामरिक सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री की सीमांचल का यह दौरान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन घंटे में पशुपतिनाथ और 2 घंटे में देवघर, इस मुंगेर से नेपाल जाना भी आसान
ये भी पढ़ें:बिहार में ट्रेन पलटाने की साजिश! बाल-बाल बचीं सैकड़ों जानें; जांच शुरू

इस दौरान वह एक-एक बिंदु पर बारीकी से समीक्षा करेंगे। इसके बाद पूर्णिया में चारों जिलों के पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सेना के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि सीमांचल के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यक्रम 25 फरवरी को प्रस्तावित है। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम 27 फरवरी तक का है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।