हिजाब विवाद के बीच नौकरी ज्वाइन करेंगी नुसरत परवीन; प्रिंसिपल और बैचमेट का दावा
हिजाब विवाद के बीच आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन कल नौकरी ज्वाइन करेंगी। इसका दावा तिब्बी कॉलेज के प्राचार्य और नुसरत की बैचमेट और दोस्त बिलकिस परवीन ने किया है। उन्होने कहा कि वे और उनका परिवार नाराज नहीं है। इस घटना में फालतू में ज्यादा तूल दिया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिजाब विवाद के बीच मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर है कि नुसरत परवीन कल नौकरी ज्वाइन करेंगी। ये दावा तिब्बी कॉलेज के प्राचार्य महफजुर रहमान ने किया है। उन्होने बताया कि कल 20 दिसंबर को नुसरत डॉक्टर की नौकरी ज्वाइन करेंगी। सुबह 10 से 11 बजे के बीच पटना सदर PHC में ज्वाइन करेंगी। इससे पहले चर्चा थी कि हिजाब खींचने को लेकर वो अपमानित महसूस कर रहीं थी। और नौकरी ज्वाइन नहीं करेंगी।
लेकिन अब जिस कॉलेज में उन्होने पढ़ाई की है, उसके प्रिसिंपल ने बताया कि वो नाराज नहीं है, और नौकरी ज्वाइन करेंगी। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री ने हिजाब खींचा नहीं उन्होंने उसे हटाने के लिए कहा था। सीएम ने सच में उसे अपने हाथों से हटाया था। उन्होंने उसे खींचा नहीं था, इसे गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। इससे इस्लाम को कोई खतरा नहीं है, न ही उन्होंने इस्लाम का अपमान किया और न ही किसी मुस्लिम लड़की को नीचा दिखाने का उनका कोई इरादा था। जब बच्चे सब जश्न मना रहे थे, एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे और सेल्फी ले रहे थे, तो उन्होंने देखा कि लड़की की सेल्फी अच्छी नहीं आएगी। इसलिए उन्होंने पहले उसे हिजाब हटाने के लिए कहा, और फिर उन्होंने खुद उसे हटा दिया। मुख्यमंत्री ने कुछ भी गलत नहीं किया। आपको बता दें कल ज्वाइनिंग का आखिरी दिन है।
वहीं इस मामले पर नुसरत की बैचमेट और दोस्त बिलकिस परवीन ने कहा कि मुझे पता चला है कि नुसरत कल नौकरी ज्वाइन करेंगी। पढ़ने-लिखने में वे काफी अच्छी है। जैसे वो पहले रहती थी, वैसे ही रहती है। कभी किसी ने क्लास में भी उसका फेस नहीं देखा है। वहीं हिजाब विवाद पर कहा कि मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए। सीएम नीतीश ने कुछ इंटेंशनली नहीं किया है।
आपको बता दें 15 दिसंबर को पटना में आयुष डॉक्टर के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान महिला चिकित्सक नुसरत परवीन को अपॉइंटमेंट लेटर देते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका हिजाब खींच दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरजेडी, कांग्रेस समेत अन्य दलों ने इसे शर्मनाक बताया है।
वहीं एनडीए के नेता नीतीश के बचाव में उतरे हैं, तो वहीं विपक्ष इसको लेकर लगातार हमलावर है। वहीं इस मामले पर यूपी लेकर जम्मू-कश्मीर तक घमासान मचा है। पीडीपी नेता और महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने इस मामले में नीतीश कुमार के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कही है।




साइन इन