Amid seat sharing standoff Chirag Paswan party calls emergency meeting LJP leaders to gather tomorrow सीट बंटवारे पर गतिरोध के बीच चिराग की पार्टी ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, कल जुटेंगे लोजपा नेता, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीट बंटवारे पर गतिरोध के बीच चिराग की पार्टी ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, कल जुटेंगे लोजपा नेता

एनडीए में जारी सीट बंटवारे के गतिरोध के बीच चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर ने कल इमरजेंसी बैठक बुलाई है। जिसमें सभी सांसद, प्रधान महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष और सभी प्रदेश प्रकोष्ठों के अध्यक्ष शामिल है। बैठक में चुनाव से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी

Wed, 8 Oct 2025 09:03 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सीट बंटवारे पर गतिरोध के बीच चिराग की पार्टी ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, कल जुटेंगे लोजपा नेता

बिहार चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे पर माथापच्ची जारी है। इस बीच लोजपा (आर) ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना में आपातकालीन बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह दस बजे से एक व्हीलर रोड स्थित पार्टी के राज्य कार्यालय में होगी। पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी अरुण भारती ने बिहार चुनाव सह प्रभारी, सभी सांसद, प्रधान महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष और सभी प्रदेश प्रकोष्ठों के अध्यक्ष को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है। बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जायेगी।

इससे पहले मंगलवार को भाजपा के बिहार चुनावी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद भी उनकी चुप्पी कायम रही। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि उनके मन में आखिर क्या चल रहा है। हालांकि इस मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने बिहार चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है। पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती को चुनाव प्रभारी, जबकि पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है। गठबंधन में सीटों के तालमेल पर अब यही दोनों नेता लोजपा (रा) की तरफ से बातचीत करेंगे।

सूत्रों की मानें तो चिराग एनडीए गठबंधन में कम से कम 43 सीटों पर अड़े हैं। इसके पीछे 2024 लोकसभा चुनाव के परिणाम और 2020 एवं 2015 के पार्टी के प्रदर्शन को आधार बताया जा रहा है। कुछ सीटों को लेकर भी गठबंधन के अंदर जिद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भतीजे चिराग से पुराना हिसाब चुकता करेंगे पारस; बिहार चुनाव से पहले बड़ा ऐलान
ये भी पढ़ें:NDA में सीट की बात अभी तो शुरू हुई है; तगड़ा मोल-भाव कर रहे चिराग, मांझी बोले
ये भी पढ़ें:हो न्याय अगर तो आधा दो... चिराग के बाद अब जीतन राम मांझी भी दिखा रहे तेवर

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो उनकी कुछ अन्य शर्तें भी हैं। शायद यही वजह रही कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद भी चिराग ने न तो कोई सार्वजनिक बयान दिया और न ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट कर बताया कि बैठक में बिहार चुनाव को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बिहार की प्रगति के लिए एनडीए सरकार आवश्यक है और इसके लिए एनडीए गठबंधन के सभी साथी प्रतिबद्ध हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामविलास की बरसी पर भावुक हुए चिराग, बोले- बिहार चुनाव में आपके सपने पूरे करूंगा
ये भी पढ़ें:चिराग ने जीजा अरुण को सौंपी बिहार चुनाव की कमान, LJP-R का चुनाव प्रभारी बनाया

एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा अंतिम चरण में है। पिछले दिनों चिराग का बयान भी लगातार एनडीए के समर्थन में रहा। हालांकि सीटों की संख्या पर वे कोई समझौता करने के मूड में नहीं दिख रहे। उनके बहनोई और पार्टी के बिहार प्रभारी अरुण भारती ने भी पिछले दिनों सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से 2015 और 2020 विधानसभा चुनाव के आधार पर 43 से 137 के बीच सीटों की दावेदारी की थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।