Nitish Kumar in Delhi second visit in 12 days Know what is the program नीतीश कुमार दिल्ली गए, 12 दिनों में दूसरा दौरा; जानिए क्या है आयोजन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार दिल्ली गए, 12 दिनों में दूसरा दौरा; जानिए क्या है आयोजन

बिहार के सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना से दिल्ली रवाना हो गए। बीते 12 दिनों में यह उनका दूसरा दिल्ली दौरा है। वह एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने राष्ट्रीय राजधानी गए हैं।

Fri, 6 June 2025 11:17 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश कुमार दिल्ली गए, 12 दिनों में दूसरा दौरा; जानिए क्या है आयोजन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर दिल्ली दौरे पर निकले हैं। वे शुक्रवार सुबह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। महज 12 दिनों के भीतर उनका यह दूसरा दिल्ली दौरा है। बिहार में आगामी महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है, इससे पहले नीतीश की दिल्ली यात्रा की सियासी गलियारों में चर्चा है। हालांकि, उनका हालिया दौरा राजनीतिक नहीं है। बताया जा रहा है कि जेडीयू के सीतामढ़ी से सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के गृह प्रवेश का कार्यक्रम है, उसमें वे शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार सांसद देवेश चंद्र ठाकुर का शुक्रवार को दिल्ली में सरकारी आवास में गृह प्रवेश है। इसमें उन्होंने सीएम सह जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया। नीतीश इस कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली रवाना हो गए। उनके साथ मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद हैं।

सीएम नीतीश कुमार बीते मई महीने में भी दो दिन दिल्ली में रहे थे। 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए की बैठक हुई थी। सीएम नीतीश उसमें शामिल हुए थे। वे 24 मई को ही दिल्ली पहुंच गए थे। इस दिन उनके नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने का भी कार्यक्रम था, लेकिन वे इस मीटिंग में नहीं गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सवर्ण, महादलित के बाद मछुआरा आयोग का गठन, नीतीश सरकार का चुनावी खेला!

अब एक बार फिर नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं। बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। वैसे सीएम का यह दौरा निजी बताया जा रहा है, लेकिन चुनावी साल में उनकी राजनीतिक मुलाकातों की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।