Purnia airport registered on world aviation map iata code will be pxn ticket booking start from 2 september पूर्णिया एयरपोर्ट दुनिया के एविएशन मैप पर दर्ज, आईएटीए कोड भी फिक्स; टिकट बुकिंग कब से, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्णिया एयरपोर्ट दुनिया के एविएशन मैप पर दर्ज, आईएटीए कोड भी फिक्स; टिकट बुकिंग कब से

बैठक खत्म होने के बाद रात में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने पूर्णिया एयरपोर्ट का एक्स हैंडल भी बना दिया है। एक्स हैंडल से कुछ ही घंटों में सैकड़ों लोग जुड़ चुके हैं। लोगों में उत्सुकता यह जानने की है कि टिकट की बुकिंग कब से शुरू होगी।

Sun, 31 Aug 2025 08:43 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पूर्णिया
share
पूर्णिया एयरपोर्ट दुनिया के एविएशन मैप पर दर्ज, आईएटीए कोड भी फिक्स; टिकट बुकिंग कब से

दुनिया के एविएशन मैप पर पूर्णिया की पहचान अंकित हो चुकी है। पूर्णिया हवाईअड्डा का आईएटीए (इंटरनेशनल एयरपोर्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन) कोड पीएक्सएन है, जिसका उपयोग हवाई जहाज के टिकटों की बुकिंग और अन्य पहचान के उद्देश्यों के लिए किया जायेगा। इधर शुक्रवार को पूर्णिया एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल बिल्डिंग में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में खिंचाई के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सक्रिया भी बढ़ गयी है।

बैठक खत्म होने के बाद रात में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने पूर्णिया एयरपोर्ट का एक्स हैंडल भी बना दिया है। एक्स हैंडल से कुछ ही घंटों में सैकड़ों लोग जुड़ चुके हैं। लोगों में उत्सुकता यह जानने की है कि टिकट की बुकिंग कब से शुरू होगी। अधिकारियों के मुताबिक पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ दिल्ली और कोलकाता के लिए प्लेन टेकऑफ करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में स्वर्ण कारोबारी को अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, गहने भी लूटे

इसके लिए टिकटों की बुकिंग का कार्य दो सितंबर से शुरू होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, दिल्ली और कोलकाता महानगरों के अलावा हैदराबाद, अहमदाबाद, बैंगलुरु और मुंबई के लिए भी एयरलाइंस कंपनियों ने उड़ान भरने के लिए दिलचस्पी दिखाई है।

उनसे बातचीत की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। पूर्णिया एयरपोर्ट से विमान संचालन प्रारंभ करने के लिए संचालन कंपनी से एग्रीमेंट सितंबर के पहले सप्ताह में होने वाला है। एग्रीमेंट के साथ ही एयरपोर्ट पर चिन्हित स्थलों को हैंडओवर करने की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली जायेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: सीतामढ़ी के रीगा में मोतीलाल प्रसाद की कड़ी परीक्षा, कांग्रेस तैयार

आपसी समन्वय के लिए व्हाट्सएप ग्रुप

पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर सरकारी कोशिश कितनी परवान है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आपसी तालमेल के साथ कार्यों को अतिशीघ्र पूरा करने के लिए बकायदा व्हाट्स एप ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप में पूर्णिया से लेकर पटना और दिल्ली तक के सीनियर अफसर के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी जुड़े हुए हैं। किसी तरह की कहीं कोई कमी और देरी न हो इसके लिए यह पहल की गयी है। पटना से रोज शाम अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट के प्रोग्रेस को लेकर समीक्षा भी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था, पटना के स्कूल में कैसे जलकर मरी छात्रा

15 सितंबर को पीएम के हाथों उद्घाटन होना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन 15 सितंबर को करवाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया जा रहा है। दिन-रात एक कर सभी काम को पूरा किया जा रहा है। अभी तक एयरपोर्ट पर तीन बार पटना के उच्चस्तरीय अधिकारियों के द्वारा समीक्षा बैठक की जा चुकी है। उदघाटन से पहले एक बार और अधिकारियों के एयरपोर्ट आकर निरीक्षण किया जायेगा। एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के सभी कार्यों को 05 सितंबर तक पूर्ण करने का दावा किया जा रहा है। शेष सभी तैयारियों को पूरा करने के लिए 10 सितंबर की डेडलाइन तय की गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जरूरत से ज्यादा सोचते हैं 60 फीसदी लोग, सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।