After Dog Babu and Monalisa Donald Trump application for residence certificate came in Bihar FIR lodged बिहार में 'डॉग बाबू', मोनालिसा के बाद डोनाल्ड ट्रंप के आवास प्रमाण पत्र का आवेदन, FIR दर्ज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 'डॉग बाबू', मोनालिसा के बाद डोनाल्ड ट्रंप के आवास प्रमाण पत्र का आवेदन, FIR दर्ज

बिहार में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से आवास प्रमाण पत्र का आवेदन मिला है। मामला समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर अंचल के लोक सेवा केंद्र है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Tue, 5 Aug 2025 10:45 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share
बिहार में 'डॉग बाबू', मोनालिसा के बाद डोनाल्ड ट्रंप के आवास प्रमाण पत्र का आवेदन, FIR दर्ज

बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण के दौरान 'डॉग बाबू' का निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने के फर्जीवाड़े का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा है। इस बीच मोनालिसा के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आवास प्रमाण पत्र बनाने का ऑनलाइन आवेदन आया है। समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर अंचल के लोक सेवा केंद्र में यूएस के प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप के नाम से आवेदन मिला है। जिसमें निवास प्रमाण पत्र के लिए ग्राम हसनपुर, वार्ड 13, पोस्ट बाकरपुर, थाना मोहिउद्दीननगर का पता दिया गया है।

आवेदन पत्र की जांच करने पर पता चला कि फोटो, आधार नंबर, बार कोड और पते में छेड़छाड़ की गई है। इस वजह से राजस्व अधिकारी मोहिउद्दीननगर ने 4 अगस्त 2025 को आवेदन को अस्वीकृत कर दिया। इस बावत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साइबर थाने समस्तीपुर में प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की गई है। आरटीपीएस कर्मी ने बताया कि ऐसा सम्भव है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावित करने के प्रयास के तहत ऐसा किया हो। प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉग बाबू, सोनालिका ट्रैक्टर के बाद डोगेश बाबू का प्रमाण पत्र; खुल रही पोल
ये भी पढ़ें:डॉग बाबू, पिता-कुत्ता बाबू; पटना में कुत्ते का आवासीय;आवेदक और अधिकारियों पर FIR
ये भी पढ़ें:पिता का नाम -राक्षस, मां-करप्शन; बिहार में आवास प्रमाण पत्र के लिए एक और आवेदन

आरटीपीएस प्रभारी सृष्टि सागर ने बताया कि राजस्व कर्मचारी ने आवेदन को रद्द कर दिया है। बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार व सीओ ब्रजेश द्विवेदी ने संयुक्त प्रेस रिलीज जारी कर मामले की गंभीरता से जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट को पत्र भेजने की बात कही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।