after bhojpuri powerstar pawan singh now wife jyoti singh said ready to contest bihar assembly election टिकट नहीं मिला तो भी विधानसभा लडूंगी, पवन सिंह के बाद पत्नी ज्योति सिंह भी निर्दलीय उतरने को तैयार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

टिकट नहीं मिला तो भी विधानसभा लडूंगी, पवन सिंह के बाद पत्नी ज्योति सिंह भी निर्दलीय उतरने को तैयार

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह से जब पूछा गया कि अगर उन्हें किसी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो क्या वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी? तब इसपर उन्होंने कहा, 'जी बिल्कुल, जनता का आशीर्वाद रहा तो निर्दलीय चुनाव लड़ूंगी अगर किसी पार्टी से टिकट नहीं मिलता है तो।'

Tue, 1 July 2025 09:06 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, रोहतास
share
टिकट नहीं मिला तो भी विधानसभा लडूंगी, पवन सिंह के बाद पत्नी ज्योति सिंह भी निर्दलीय उतरने को तैयार

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) इसी साल के अंत तक होंगे। बिहार चुनाव से पहले भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह (Bhojpuri Actor Pawan Singh) ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि वो विधानसभा चुनाव में किस्तम आजमाएंगे। अब भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने भी कह दिया है कि वो विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

रोहतास जिले के डेहरी में मौजूद पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। ज्योति सिंह ने कहा कि अगर किसी बड़ी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो भी वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। मीडिया से बातचीत में ज्योति सिंह ने कहा, 'जिस तरह के हालात थे उससे ऐसा लगता था कि मैं चुनाव नहीं लड़ पाऊंगी लेकिन अब पापा की तबीयत ठीक है। आगे देखते हैं अगर सबकुछ ठीक रहा और जनता आशीर्वाद रहा तो जरूर चुनाव लड़ेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह किस विधानसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव, खुद बताया
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सावधान रहें! 11 जिलों में भारी बारिश, दक्षिण में ठनका गिरने का अलर्ट
ये भी पढ़ें:बिहार के थाने में पुलिस ने नहीं सुनी आबरू बचाने की गुहार, लड़की ने दे दी जान

जब ज्योति सिंह से पूछा गया कि अगर उन्हें किसी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो क्या वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी? तब इसपर उन्होंने कहा, 'जी बिल्कुल, जनता का आशीर्वाद रहा तो निर्दलीय चुनाव लड़ूंगी अगर किसी पार्टी से टिकट नहीं मिलता है तो।'

हालांकि, ज्योति सिंह किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी अभी इसपर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने को लेकर यह कयास जरूर लगाए जा रहे हैं कि वो काराकाट या डेहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। आपको याद दिला दें कि इसी साल मार्च के महीने में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने कहा था कि मैंने लोकसभा चुनाव लड़ा है और अब मैं 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ूंगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजद विधायक रीतलाल यादव की जेल में बिगड़ी तबीयत, पत्नी बोलीं - हत्या की साजिश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।