After being expelled from family and RJD Tej Pratap takes refuge in Baba Vishwanath releases video from Banaras परिवार-पार्टी से निकाले जाने के बाद बाबा विश्वनाथ की शरण में तेज प्रताप, बनारस से जारी किया वीडियो, Bihar Hindi News - Hindustan
More

परिवार-पार्टी से निकाले जाने के बाद बाबा विश्वनाथ की शरण में तेज प्रताप, बनारस से जारी किया वीडियो

विवादों में चल रहे तेज प्रताप यादव बाबा विश्ननाथ की शरण में पहुंच गए हैं। पार्टी और परिवार से बाहर हुए तेज प्रताप बनारस में महादेव दर्शन करने पहुंचे, जिसका वीडियो भी जारी किया है। उन्होने लिखा की पूरी दुनिया भूल जाऊं, लेकिन मेरा भोला मुझे याद हो।

Fri, 13 June 2025 02:54 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
परिवार-पार्टी से निकाले जाने के बाद बाबा विश्वनाथ की शरण में तेज प्रताप, बनारस से जारी किया वीडियो

अनुष्का यादव को लेकर विवादों में आए तेज प्रताप ने नया वीडियो जारी किया है। जिसमें वो भक्ति वाले अवतार में नजर आए। बनारस में महादेव के दर्शन करने पहुंचे थे। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हो, मां गंगा का निर्मल पवित्र घाट हो, पूरी दुनिया को मैं भूल जाऊं और बनारस में मेरा भोला मुझे याद हो, हर हर महादेव बोलना ही होगा।

इससे पहले तेज प्रताप ने लालू यादव के जन्मदिन पर वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें बरसाना में केक काटने की बात कही थी। वीडियो कॉल कर पिता लालू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। शुक्रवार को वो बनारस पहुंचे, और महादेव के दर्शन किए। आपको बता दें सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ फोटो और प्यार का इजहार वाली पोस्ट वायरल हुई थी। जिसके बाद लालू यादव ने बड़ा एक्शन लेते हुए तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप का नई पार्टी बनाने से इनकार, लालू संग फोटो शेयर कर ‘जयचंद’ पर बरसे
ये भी पढ़ें:अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही.., तेज प्रताप ने शेयर की पिता की तस्वीर
ये भी पढ़ें:परिवार से निकाले गए तेज प्रताप ने लालू को किया वीडियो कॉल, जन्मदिन की दी बधाई

वहीं पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाते हुए कहा था कि कुछ जयचंद जैसे लोग आरजेडी में हैं, जिनकी वजह से उनके साथ राजनीति की गई। वहीं अनुष्का मामले में तेज प्रताप पर हुए एक्शन को उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने महज दिखावा बताया था, उन्होने कहा कि पूरा परिवार मिला हुआ है। चुनाव के चलते ये सब किया जा रहा है।

आपको बता दें तेज प्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच अनुष्का यादव के साथ उनकी फोटो और पोस्ट पर खूब बवाल हुआ। जिसके बाद लालू याजव ने तेज प्रताप को आरजेडी और घर से बाहर कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।