Accident during Muharram procession in Bihar 12 people got burnt due to coming in contact with high voltage wire बिहार में मोहर्रम के जुलूस में हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 12 लोग झुलसे, एक की मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में मोहर्रम के जुलूस में हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 12 लोग झुलसे, एक की मौत

सासाराम में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हादसा हो गया। जब हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Fri, 27 June 2025 06:26 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में मोहर्रम के जुलूस में हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 12 लोग झुलसे, एक की मौत

बिहार के सासाराम जिले में मोहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जब रोहतास थाना क्षेत्र के निमिया टिकारी के पास मोहर्रम के मातमी जुलूस के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक युवक झुलस गए। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि पांच युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है।सभी घायलों को सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में इस्माइल खान 20 वर्षीय पिता पीकू खान, अफजल खान 18 वर्षीय पिता हाकिम खान की हालत नाजुक बताई है।

वहीं दारानगर के आजम खान, हसन रजा, नमीर खान भी गंभीर रूप से घायल है। अन्य युवकों को हल्की फुल्की चोट आई है। घटना के बाद उग्र लोगों ने डेहरी रोहतास मुख्य पथ को जाम कर सड़क पर आगजनी की है। उग्र लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की सबसे बड़ी लापरवाही है। पूर्व में ही जुलूस की सूचना विभाग के लोगों दे दी गई थी। उसके बाद भी विद्युत आपूर्ति सेवा बहाल रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के गोपालगंज में ईंट और डंडे से पुलिसवालों को पीटा, SI समेत 7 जख्मी
ये भी पढ़ें:राजद नेता रामाश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी को भीड़ ने पीटा, रेप का आरोप पर बवाल
ये भी पढ़ें:नालंदा कांग्रेस में बवाल, जिलाध्यक्ष के विरोध पर 2 गुटों में गाली-गलौज और मारपीट

बिजली विभाग के अधिकारियों पर एफआईआर की मांग पर अड़े हुए है। घटना के बाद रोहतास बाजार सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। रोहतास नगर पंचायत को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची है

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।