A young girl jumped from 50-foot-high double-decker bridge in Patna condition critical people saved her life पटना में 50 फीट ऊंचे डबल डेकर पुल से कूदी युवती, हालत गंभीर; लोगों ने ऐसे बचाई जान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में 50 फीट ऊंचे डबल डेकर पुल से कूदी युवती, हालत गंभीर; लोगों ने ऐसे बचाई जान

करीब 50 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण लोग उसका भार संभाल नहीं सके और वह उनके हाथों से फिसलकर नीचे गिर गई। इससे उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसकी हालत गंभीर है।

Fri, 24 April 2026 08:01 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पटना में 50 फीट ऊंचे डबल डेकर पुल से कूदी युवती, हालत गंभीर; लोगों ने ऐसे बचाई जान

Girl Jumper from High Bridge: बिहार की राजधानी पटना में अशोक राजपथ स्थित डबल डेकर पुल से गुरुवार शाम करीब छह बजे एक युवती ने छलांग लगा दी। हालांकि नीचे मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे लपककर बचाने की कोशिश की, जिससे उसकी जान बच गई। करीब 50 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण लोग उसका भार संभाल नहीं सके और वह उनके हाथों से फिसलकर नीचे गिर गई। इससे उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसकी हालत गंभीर है। वह बार-बार जगती है और फिर बेहोश हो जाती है। लड़की की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हुई थी। पुलिस उसे परिवार के वारे में पता लगा रही है।

घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के रमना रोड के समीप हुई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवती को तुरंत पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिलने के कारण देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी की मौत, प्रेमिका को लगी गोली; बंदूक गायब; मर्डर या सुसाइड में उलझी पुलिस

सिर में गंभीर चोट, बार-बार हो रही बेहोश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती के सिर में ज्यादा चोट लगी है और काफी खून भी बहा। पुलिस ने अस्पताल में उससे पूछताछ की कोशिश की, लेकिन वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। इसी कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। होश में आने पर वह कुछ-कुछ बोल रही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह बिहार के बाहर की रहने वाली है।

काफी देर से रेलिंग पर बैठी थी युवती

बताया जाता है कि युवती शाम करीब 5.30 बजे कृष्णा घाट से गांधी मैदान की ओर जाने वाले डबल डेकर पुल पर पहुंची थी। कभी वह रेलिंग के बाहर पैर लटका रही थी तो कभी अंदर कर रही थी। यह देख नीचे लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसी बीच पुल पर मौजूद कुछ लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन उन्हें आते देख युवती नीचे छलांग लगा दी। नीचे खड़े लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, जिससे गिरने की रफ्तार कुछ कम हो गई। पिरबहोर थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि युवती की हालत गंभीर है। फिलहाल वह अपना नाम, पता बताने की स्थिति में नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भभुआ: आभूषण से भरा बैग लेकर भाग रहे आरोपी को दबोचा

इस मामले में पिरबहोर थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि युवती की हालत गंभीर है। फिलहाल वह अपना नाम, पता बताने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने बताया कि कूदने वाली लड़की की उम्र 18 से 20 साल है। अस्पताल में महिला पुलिस कर्मियों की देखरेख में उसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस कर्मियों ने लड़की की तलाशी भी ली पर कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। डॉक्टर ने बताया कि लड़की के सिर में भी चोट आई है जिससे वह बार बार बेहोश हो रही है। बेहोशी की हालत में ही पीएमसीए में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूल में बैन मांस मिलने पर 5 टीचर भेजे गए जेल, धार्मिक भावनाएं भड़काने में FIR
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।