A 12-year-old student raped and murdered in Sasaram bihar had gone to tuition बिहार में महापाप; सासाराम में 12 साल की छात्रा की रेप के बाद हत्या, भाई के साथ ट्यूशन गई थी बच्ची, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में महापाप; सासाराम में 12 साल की छात्रा की रेप के बाद हत्या, भाई के साथ ट्यूशन गई थी बच्ची

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी गई है।

Fri, 12 Dec 2025 12:56 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में महापाप;  सासाराम में 12 साल की छात्रा की रेप के बाद हत्या, भाई के साथ ट्यूशन गई थी बच्ची

बिहार के सासाराम में महापाप हुआ। नासरीगंज से एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना बीती रात नासरीगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मेडिकल जांच में रेप के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि की गई है।

घटना के संदर्भ में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम बेटी अपने छोटे भाई के साथ घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन पहले छुट्टी होने के कारण छोटा भाई घर आ गया व बच्ची करीब सात बजे अकेली घर आ रही थी। तभी रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर गायब कर दिया। सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और अपना पाप छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी। हालांकि, परिजनों ने किसी भी तरह के विवाद की बात से इनकार किया है। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सात फेरों के नाम पर फरेब; फर्जी मैरिज ब्यूरो ने लड़की से मिलाकर लाखों ठग लिए

घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की गहनता से जांच में जुटी है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मृतका के गले पर पड़े निशान को देखते हुए गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सिविल सर्जन डॉक्टर मणिराज रंजन ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के बाद ही शायद बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई है। जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। पुलिस इलाके में कैंप कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भ्रष्ट बैंक अधिकारी भावेश पर EOU का ऐक्शन; पटना से गोपालगंज तक 6 ठिकानों पर छापा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।