EOU action against corrupt bank official Bhavesh raids at six locations from Patna to Gopalganj भ्रष्ट बैंक अधिकारी भावेश पर EOU का ऐक्शन; पटना से गोपालगंज तक 6 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भ्रष्ट बैंक अधिकारी भावेश पर EOU का ऐक्शन; पटना से गोपालगंज तक 6 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापा

बिहार में एक और भ्रष्ट अधिकारी पर ईओयू ने शिकंजा कस दिया है। अवैध कमाई के आरोप में सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के विकास अधिकारी भावेश कुमार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई ने छापा मारा है।

Fri, 12 Dec 2025 12:35 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
भ्रष्ट बैंक अधिकारी भावेश पर EOU का ऐक्शन; पटना से गोपालगंज तक 6 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापा

EOU Raid: बिहार में एक और भ्रष्ट अधिकारी पर ईओयू ने शिकंजा कस दिया है। अवैध कमाई के आरोप में सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के विकास अधिकारी भावेश कुमार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई ने छापा मारा है। अधिकारी पर गलत कमाई से करोड़ों की संपत्ति बनाने का आरोप है। पटना और गोपालगंज में छह ठिकानों पर रेड चल रही है। आरोप के सत्यापन के बाद कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पाटलिपुत्र सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के ठिकानों पर गुरुवार की सुबह ईओयू के अधिकारी पहुंचे। आरोपी के घर में घुसे और छापेमारी की कार्रवा शुरू कर दी। भावेश कुमार परर आय से 60.68 फीसदी अधिक संपत्ति बनाने का गंभीर आरोप है जो गलत तरीके अपना कर बनाई गई है। कार्रवाई एकसाथ पटना और गोपालगंज के 6 ठिकानों पर चल रही है। जहां से आय और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक डिटेल और संदिग्ध लेन-देन के कागजात खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक भावेश कुमार के ऑफिस और आवास से साथ कई संदिग्ध ठिकानों पर ईओयू ने धावा बोला है। आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि की है। इस मामले को लेकर आर्थिक अपराध थाना काण्ड संख्या-43/2025 दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सक्षम न्यायालय से तलाशी का आदेश प्राप्त कर इओयू ने शुक्रवार को भवेश कुमार सिंह के आवासीय एवं विभिन्न कार्यालयों पर क्रमशः (1). पुष्पक रेसिडेंसी अपार्टमेंट के फ्लैट नं0-203, रामजयपाल नगर, थाना-रूपसपुर पटना अवस्थित किराये का आवास (2). जकरियापुर मोहल्ला में कृष्णा निकेतन स्कूल के समीप गैस गोदाम गली, पहाड़ी पर जी+5 भवन थाना-अगमकुओं, पटना में (3) ग्राम-जलालपुर, पोस्ट-धर्मपरसा, थाना-माझागढ़, जिला-गोपालगंज स्थित पैतृक आवास (4). भावना पेट्रोलियम विशम्भरपुर, थाना-मांझागढ़, जिला-गोपालगंज का कार्यालय (5). जय माता दी राईस मिल, बेला बिहटा, जिला-पटना का कार्यालय एवं (6). पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, एस०पी० वर्मा रोड, पटना अवस्थित कार्यालय पर छापामारी एवं तलाशी की कार्रवाई प्रारंभ की है।

जानकारी के मुताबिक भावेश कुमार पटना के एक बड़े अपार्टमेंट में किराय पर रहते हैं पर उनका एक पांच मंजिला मकान भी है। ईओयू के अधिकारी सभी ठिकानों पर मौजूद हैं। गोपालगंज में उनका घर बताया जा रहा है जहां जांच टीम पहुंची है। छापेमारी में बड़ी संपत्ति के खुलासे का अनुमान लगाया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।