34 year old Shreyasi Singh New industry minister of Bihar promotion in Cabinet 34 साल की श्रेयसी सिंह का कैबिनेट में प्रमोशन, बिहार की नई उद्योग मंत्री बनीं; कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

34 साल की श्रेयसी सिंह का कैबिनेट में प्रमोशन, बिहार की नई उद्योग मंत्री बनीं; कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

बिहार की सम्राट कैबिनेट में युवा महिला चेहरा श्रेयसी सिंह का प्रमोशन हो गया है। 34 साल की श्रेयसी को बिहार का नया उद्योग मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही वह खेल विभाग की कमान भी संभालेंगी। बिहार के औद्योगिक विकास के लिए भरपूर निवेश लाने की जिम्मेदारी अब श्रेयसी के कंधों पर होगी।

Thu, 7 May 2026 11:25 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
34 साल की श्रेयसी सिंह का कैबिनेट में प्रमोशन, बिहार की नई उद्योग मंत्री बनीं; कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

निशानेबाजी में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वालीं 34 साल की श्रेयसी सिंह का बिहार कैबिनेट में प्रमोशन हो गया है। श्रेयसी को बिहार की नई उद्योग मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट विस्तार होने के बाद गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभागों का बंटवारा कर दिया। पिछली नीतीश सरकार में मंत्री रहे कई नेताओं के मंत्रालय बदले गए हैं, इनमें श्रेयसी सिंह भी शामिल हैं।

श्रेयसी सिंह को पिछली सरकार में खेल और आईटी विभाग का मंत्री बनाया गया था। अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार में उन्हें खेल के साथ अहम माने जाने वाले उद्योग विभाग की जिम्मेदारी भी दे दी गई है। पहले उद्योग विभाग भाजपा के वरीय मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल के पास था। जायसवाल को अब राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बना दिया गया है।

श्रेयसी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

बिहार की एनडीए सरकार राज्य में रोजगार बढ़ाने और पलायन रोकने की दिशा में काम कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी 5 साल में 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का वादा किया था, सम्राट सरकार भी उसी ट्रैक पर चल रही है। राज्य में 11 नई टाउनिशप विकसित की जाएंगी, जिनमें उद्योग लगाए जाएंगे। इसके लिए बिहार में भरपूर निवेश लाने की जिम्मेदारी एक युवा महिला श्रेयसी सिहं के कंधों पर होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट कैबिनेट में 1 प्रखंड से 2 मंत्री; श्रेयसी सिंह और दामोदर रावत की वापसी

दूसरी बार मंत्री बनीं श्रेयसी सिंह, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत चुकी हैं गोल्ड

श्रेयसी सिंह जमुई से भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं। वह जमुई जिले के गिद्धौर की रहने वाली हैं। खेल की दुनिया में वह जाना-माना चेहरा हैं। श्रेयसी सिंह 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स ने उन्होंने निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम दुनिया भर में रौशन किया था। वह ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्हें प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

श्रेयसी सिंह ने 2020 में भाजपा जॉइन कर राजनीति में कदम रखा था। पार्टी ने उन्हें उसी साल जमुई विधानसभा सीट से टिकट दिया और वह जीत गई थीं। भाजपा ने 2025 के चुनाव में दोबारा उन्हें जमुई से उतारा। श्रेयसी लगातार दूसरी बार जीतकर विधायक बनीं तो उन्हें तत्कालीन नीतीश कैबिनेट में शामिल किया गया। अब सम्राट सरकार में भी वह लगातार दूसरी बार मंत्री बनाई गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट ने रखा होम, निशांत स्वास्थ्य मंत्री; विजय सिन्हा का विभाग बदला; पूरी सूची

श्रेयसी सिंह राजपूत जाति से आती हैं। उनके परिवार का राजनीति से गहरा नाता रहा है। श्रेयसी के पिता दिवंगत दिग्विजय सिंह, पूर्व पीएम चंद्रशेखर एवं अटल बिहारी वाजपेयी सरकारों में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उनकी मां पुतुल कुमारी भी बांका से सांसद रही हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।