3 women and 1 girl child trapped under moving train in Bihar Samastipur see heart wrenching video जाको राखे साइयां...बिहार में चलती ट्रेन के नीचे फंसीं 3 महिला 1 बच्ची, दिल दहला देने वाला Video, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जाको राखे साइयां...बिहार में चलती ट्रेन के नीचे फंसीं 3 महिला 1 बच्ची, दिल दहला देने वाला Video

ट्रेन खुलते ही प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों की सांसें अटक गईं। लोग चिल्लाने लगे-हिलना मत, बस वहीं लेटे रहो! मौत बिल्कुल करीब थी, लेकिन इन महिलाओं ने अद्भुत साहस दिखाया। उन्होंने बच्ची को बीच में लेकर खुद को प्लेटफॉर्म की दीवार से सटा लिया।

Sat, 16 May 2026 12:39 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
जाको राखे साइयां...बिहार में चलती ट्रेन के नीचे फंसीं 3 महिला 1 बच्ची, दिल दहला देने वाला Video

Heart Wrenching Video: बिहार के समस्तीपुर में शाहपुर पटोरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर जीवन और मौत के बीच हुई जंग देख प्रत्यक्षदर्शियों की आंखें फटी रह गईं। पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच के चंद इंच के फासले में तीन महिलाएं और एक मासूम बच्ची एक-दूसरे को जकड़े लेटी रहीं और उनके ऊपर से धड़धड़ाती ट्रेन के 10 डिब्बे गुजर गए। इस दौरान ट्रेन के हिस्सों से रगड़ लगने से चारों घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी पहुंचाया गया, जहां से समस्तीपुर रेफर किया गया है। लोगों ने बताया कि प्लेटफार्म बदलने के दौरान चारों ने फुट ओवर ब्रिज की बजाय खड़ी मालगाड़ी के नीचे से गुजरने की कोशिश की। इसी बीच मालगाड़ी खुल गई। इस दौरान घटना का वीडियो बनाते रहे। घटना गुरुवार की है।

अचानक झटके के साथ दौड़ने लगी ट्रेन, अटक गईं सांसें

रोसरा की रहने वाली सोनाली देवी (20), जयमाला देवी (45), ममता देवी (48) और उनके साथ की एक नन्ही बच्ची जंदाहा में एक शादी की खुशियां मनाकर लौट रही थीं। घर पहुंचने की जल्दी में उन्होंने प्लेटफॉर्म बदलने के लिए सीढ़ियों के बजाय खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने का शॉर्टकट चुना। वे नीचे पहुंची ही थीं कि अचानक इंजन ने जोर का झटका लिया और मालगाड़ी दौड़ने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब एंबुलेंस जाम में फंसी तो नपेंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, होगी कार्रवाई

ट्रेन शुरू होते ही प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों की सांसें अटक गईं। लोग चिल्लाने लगे-हिलना मत, बस वहीं लेटे रहो! मौत बिल्कुल करीब थी, लेकिन इन महिलाओं ने अद्भुत साहस दिखाया। उन्होंने बच्ची को बीच में लेकर खुद को प्लेटफॉर्म की दीवार से सटा लिया। लोहे के भारी-भरकम पहिए उनके शरीर के बेहद करीब से गुजर रहे थे। मालगाड़ी के कुछ हिस्सों की ठोकर और रगड़ से वे लहूलुहान भी हुईं पर उन्होंने एक-दूसरे पर से अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 साल की लड़की से गैंगरेप की कोशिश, चचेरे भाई ने दोस्तों संग बेहरमी से पीटा

अनुमंडलीय अस्पताल में चारों को कराया भर्ती

ट्रेन के रुकते ही स्टेशन पर मौजूद लोगों ने दौड़कर उन्हें पटरी से बाहर निकाला। चारों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि वे चोटिल जरूर हैं, लेकिन चारों की जान अब खतरे से बाहर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए से ज्यादा महंगा, दूध के बाद तेल बिगाड़ेगा बजट?

अधिकारी बोले

शुक्रवार को शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 एवं लाइन नंबर-4 पर यह घटना हुई। ट्रेन खुलने से पहले यात्रियों को उद्घोषणा के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई थी। ड्राइवर ने ट्रेन खुलने से पहले हॉर्न भी बजाया, लेकिन अनदेखी करते हुए महिलाएं मालगाड़ी के नीचे से गुजरकर प्लेटफार्म पर चढ़ने का प्रयास करने लगीं, जिसके कारण यह घटना हुई। -संजय कुमार कुंदन, स्टेशन अधीक्षक, शाहपुर पटोरी

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।