रामनवमी मेला से लौटे 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, 1 लापता; मधेपुरा में नदी में गिरी बेकाबू कार
ग्वालपारा में रामनवमी का मेला लगा हुआ था। बड़ी संख्या में इलाके के लोग मेला देखने गए थे। दुर्घटना के शिकार चार दोस्त भी मेला घूमने गए थे। देर रात सभी लौट रहे थे तभी हादसा हो गया।

Bihar Accident News: बिहार के मधेपुरा में भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक मिसिंग है। घटना अरार थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात है। घटना के वक्त कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सभी लोग ग्वालपाड़ा से रामनवमी का मेला देखकर मधेपुरा लौट रहे थे। सभी दोस्त कार से रात करीब 9 बजे स्टेशन चौक से निकले थे। देर रात लगभग एक बजे अरार पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पोल को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही अरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद तीन शवों को नदी से बाहर निकाला गया जबकि, चौथे व्यक्ति की तलाश जारी है। मृतकों में मधेपुरा स्टेशन चौक वार्ड-23 निवासी स्व. विमल यादव के पुत्र घनश्याम कुमार (28), सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी मनोज कुमार के बेटे अंकित कुमार (26), सौर बाजार थाना क्षेत्र के दो निवासी प्रमोद यादव के बेटे वसंत कुमार (23) की पहचान हो चुकी है। चौथे की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। उसकी तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालपारा में रामनवमी का मेला लगा हुआ था। बड़ी संख्या में इलाके के लोग मेला देखने गए थे। दुर्घटना के शिकार चार दोस्त भी मेला घूमने गए थे। देर रात सभी लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। अरार पुल के पास कार अनियंत्रित हो गई और पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुल की रेलिंग टूट गई और कार नीचे नदी में गिर गई। गाड़ी में सवार सभी चारों लोग डूब गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कार्य किया। खबर लिखे जाने तक तीन युवकों की लाश बरामद की जा चुकी है जिन्हें पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। चौथे की तलाश की जा रही है। पुलिस पदाधिकारी ने कहा है कि जल्द ही चौथे युवक की तलाश कर ली जाएगी। रेस्क्यू फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। हादसे से उनका रो रोकर बुरा हाल है। मधेपुरा जिला प्रशासन ने मरने वालों के परिजनों सभी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
मुजफ्फरपुर में दो दोस्तों की मौत
मुजफ्फरपुर में मोतीझील ओवरब्रिज पर रेलिंग से बाइक टकराने से हुई दो दोस्तों की मौत में वैशाली के गोरौल थाने के भटौलिया निवासी वीरेंद्र साह के कुल का चिराग बुझ गया। दुर्घटना में वीरेंद्र के पुत्र विवेक कुमार उर्फ राजा (19) की मौत हो गई थी। विवेक दो बहनों पर इकलौता भाई था। काजी मोहम्मदपुर थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि दुर्घटना को लेकर वीरेंद्र साह ने थाने में आवेदन दिया है। वीरेंद्र ने आवेदन में बताया है कि एक मित्र की बर्थडे पार्टी की बात बताकर विवेक अपने दोस्त अंशु के साथ घर से निकला था। हादसे में अंशु कुमार (21) और विवेक की मौत हो गई। आशंका है कि पुल के वक्र भाग पर रेलिंग से बाइक टकराई जिससे यह हादसा हुआ है। थानेदार ने बताया कि बुधवार की रात करीब ढाई बजे गश्ती दल जब पुल पर पहुंचा तो दोनों को सड़क पर गिरा देखा। मौके पर ही उनकी बाइक क्षतिग्रस्त होकर गिरी हुई थी। अस्पताल ले जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।




साइन इन