13 lakh fraud in the name of sub inspector recruitment SI posted in Patna arrested दारोगा बहाली के नाम पर 13 लाख की ठगी, पटना में तैनात एसआई गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दारोगा बहाली के नाम पर 13 लाख की ठगी, पटना में तैनात एसआई गिरफ्तार

दारोगा बहाली के नाम पर 13 लाख रुपए की ठगी के आरोप में पटना पुलिस लाइन में तैनात एसआई देव मोहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीटी परीक्षा पास कराने के एवज में दारोगा ने पैसे लिए थे। लेकिन सेलेक्शन नहीं होने पर जब पीड़ित ने 13 लाख वापस मांगे तो दारोगा ने फोन उठाना बंद कर दिया।

Sat, 21 June 2025 06:17 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टीम, बेतिया
share
दारोगा बहाली के नाम पर 13 लाख की ठगी, पटना में तैनात एसआई गिरफ्तार

दारोगा बहाली के नाम पर 13 लाख 490 रुपये ठगी के आरोप में पटना पुलिस लाइन में तैनात दारोगा देव मोहन सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह गोड्डा जिले में दरियापुर का रहने वाला है। आरोप है कि दारोगा देव मोहन सिंह ने पश्चिम चंपारण के साठी निवासी दारोगा अभ्यथी दीपेन्द्र कुमार के पिता रघुनाथ पड़ित से शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के लिए रुपये लिये थे। यह राशि उसने नकद के साथ ऑनलाइन भी ली थी।

दीपेंद्र पीटी और मेंस पास कर चुका था। दारोगा ने खुद के साथ रजौली के राहुल यादव को भी रुपये दिलवाये थे। लेकिन, रिजल्ट निकला तो दीपेन्द्र का चयन नहीं हुआ। इसके बाद रघुनाथ ने दारोगा से बोला कि मैं गरीब किसान हूं। जमीन बेचकर रुपये दिये थे। वापस कर दीजिए। इसी बीच देव का बेतिया से पटना तबादला हो गया। उन्होंने फोन उठाना भी बंद कर दिया। फिर रघुनाथ ने डीआईजी से मुलाकात की और उनके आदेश पर 17 जून को साठी थाने में केस दर्ज हुआ।

जिसके बाद जांच में आरोप सही पाए गए। इस मामले में पुलिस ने दारोगा देव मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महकमे में भी इस घटना की चर्चा जोरों पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 करोड़ फ्रीज, 2 हजार बैंक खाते रडार पर; साइबर फ्रॉड पर पुलिस का कड़ा ऐक्शन
ये भी पढ़ें:लॉरेंस बिश्नोई गैंग से साइबर फ्रॉड अभिषेक का कनेक्शन? घोस्ट एकाउंट से ठगी
ये भी पढ़ें:दो अक्षर की हेराफेरी से 40 लाख का घपला, पति-पत्नी के अनोखे फ्रॉड से सब हैरान
ये भी पढ़ें:फर्जी ग्राम रक्षा दल बनाकर बेरोजगारों से लाखों लूटे, NCC कैडेट का बड़ा फ्रॉड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।