40 lakhs embezzled by manipulating two letters unique fraud by a couple from Bihar दो अक्षर की हेराफेरी से 40 लाख का घपला, पति-पत्नी के अनोखे फ्रॉड से सब हैरान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दो अक्षर की हेराफेरी से 40 लाख का घपला, पति-पत्नी के अनोखे फ्रॉड से सब हैरान

नालंदा जिले में दो अक्षरों की हेराफेरी कर 40 लाख के फ्रॉड का माममा सामने आया है। जिसे पति-पत्नी ने अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Tue, 10 June 2025 03:10 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, नालंदा
share
दो अक्षर की हेराफेरी से 40 लाख का घपला, पति-पत्नी के अनोखे फ्रॉड से सब हैरान

नालंदा जिले में दो अक्षरों की हेराफेरी से पति-पत्नी ने 40 लाख का गबन लिया। लहेरी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मथुरिया मोहल्ला निवासी उमेश सिंह का पुत्र रवि शंकर कुमार और उसकी पत्नी जूली कुमारी उर्फ जूही कुमारी है। पीड़ित व्यवसायी रूपेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी श्री साईं फार्मा नाम से दवा की थोक दुकान है। उन्होंने रवि शंकर को बतौर कर्मचारी नियुक्त किया था।

लेकिन काम के दौरान आरोपी ने फर्म के नाम में हेरफेर कर 'Shri' जगह 'Shree' लिखकर नया बैंक खाता खुलवा लिया। इतना ही नहीं, फर्म के नाम से मिलने वाले चेकों में भी हेरफेर कर 'आई' (I) की जगह 'डबल ई' (ee) लिखता था और उन चेकों को अपने खोले गए खाते में जमा कर देता था। बैंक द्वारा आसानी से उसकी पत्नी के खाते में रुपए ट्रांसफर होता जा रहा था। व्यवसायी ने बताया कि जब उन्होंने बकायादारों से बकाया राशि को लेकर संपर्क किया तो जानकारी मिली कि भुगतान पहले ही रवि शंकर को करा दिया गया है। पूछताछ करने पर रवि शंकर टालमटोल करने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फर्जी ग्राम रक्षा दल बनाकर बेरोजगारों से लाखों लूटे, NCC कैडेट का बड़ा फ्रॉड
ये भी पढ़ें:'नि:संतान महिलाओं को प्रेग्नेट करो, 5 लाख लो', बिहार में साइबर ठगी का अनोखा खेल
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस और रेलवे में जॉब के नाम पर ठगी, नौकरी वाले वेबसाइट से साइबर फ्रॉड
ये भी पढ़ें:ऑनलाइन पेमेंट लेते हैं तो रहें सावधान, फ्रीज हो सकता है आपका बैंक खाता

जांच के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद व्यवसायी ने फरवरी माह में लहेरी थाना में पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। तभी से दोनों फरार चल रहे थे। लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।