Girl ran away from home sent back by her lover sister locked herself in room set herself on fire died घर से भागी युवती को प्रेमी की बहन ने वापस भेजा, कमरे में बंद कर खुद को लगाई आग; मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

घर से भागी युवती को प्रेमी की बहन ने वापस भेजा, कमरे में बंद कर खुद को लगाई आग; मौत

खगड़िया में घर से भागी युवती को प्रेमी की बड़ी बहन ने वापस परिजन को सौंप दिया। इससे आहत होकर युवती ने खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी युवती की अस्पताल में मौत हो गई।

Fri, 12 Dec 2025 03:20 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक प्रतिनिधि, खगड़िया
share
घर से भागी युवती को प्रेमी की बहन ने वापस भेजा, कमरे में बंद कर खुद को लगाई आग; मौत

बिहार के खगड़िया में एक युवती ने प्रेम प्रसंग में आत्मदाह कर लिया। शहर के चितगुप्तनगर थाना क्षेत्र के आवास बोर्ड निवासी नित्यानंद साह की 20 साल की बेटी संध्या कुमारी ने आग लगाकर खुद की जान ले ली। संध्या 3 दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। इसके बाद युवक के घर वालों ने उसे वापस परिजन को सौंप दिया था। 10 दिसंबर की रात उसने अपने घर में खुद को आग लगा दी। उसकी इलाज के दौरान गुरुवार देर रात तीसरे दिन मौत हो गई।

मृतका के परिजनों ने शुक्रवार को सदर अस्पताल में बताया कि गत 10 दिसंबर की सुबह प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। उसी दिन देर रात वह प्रेमी की दीदी के घर मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र गांव पहुंची। प्रेमी की बड़ी बहन ने फोन कर युवती के घर वालों को सूचना दी और उस सौंप दिया।

लड़की के परिजन फिर संध्या को वहां से अपने साथ लेकर घर आ गए। देर रात घर में सभी खाना खाकर सो गए। युवती भी अपने कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी लगा दी। फिर उसने खुद को किसी माध्यम से आग लगा ली। आग लगते ही जैसे-तैसे दरवाजा तोड़कर उसे निकाला गया और आनन-फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 दिन की बीवी पहुंची थाने; लव मैरिज कर प्रेमी हुआ फरार, प्यार में बड़ा कांड

उसकी इलाज के दौरान बेगूसराय में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही मृतका के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर चित्रगुप्तनगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने बताया कि पोस्टमार्टम पश्चात शव को मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।