Bride hangs herself with lover on wedding day in Madhya pradesh बारात आने को थी, प्रेमी संग फंदे पर झूल गई दुल्हन; एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकी मिलीं दोनों की लाशें, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बारात आने को थी, प्रेमी संग फंदे पर झूल गई दुल्हन; एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकी मिलीं दोनों की लाशें

मध्य प्रदेश में बहुत ही दुखद घटना सामने आई है। एक दुल्हन ने शादी के दिन अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाशें एक पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकीं मिलीं। लड़की हाथ में शगुन का कंगन भी पहन रखी थी।

Thu, 11 Dec 2025 07:39 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, मुरैना
share
बारात आने को थी, प्रेमी संग फंदे पर झूल गई दुल्हन; एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकी मिलीं दोनों की लाशें

मध्य प्रदेश में बहुत ही दुखद घटना सामने आई है। एक दुल्हन ने शादी के दिन अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाशें एक पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकीं मिलीं। लड़की हाथ में शगुन का कंगन भी पहन रखी थी।

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के देवगढ़ थाने के तिलऊंआ गांव के बाहर नीम के पेड़ से गुरुवार को प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गई। लड़की की आज (11 दिसंबर) ही शादी होनी थी, लेकिन दुल्हन बनने से पहले ही उसने प्रेमी के साथ फांसी लगा ली। दोनों मृतक एक ही परिवार के होने के कारण रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। पुलिस ने मौके से दोनों मृतकों के शव बरामद कर मोर्चरी में भिजवा दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जौरा विकास खंड का तिलऊंआ गांव के रहने वाले चंद्रपाल कुशवाह की 19 साल की बेटी मृतिका भारती कुशवाहा और रामविलास कुशवाह का बेटा 22 साल के मृतक रवि कुशवाह आपस में प्रेम करते थे। दोनों एक ही परिवार से आते थे और रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे। इस कारण परिजनों ने इनके प्रेम प्रसंग को मंजूरी नहीं दी। दोनों के मिलने पर रोक लगा दी गई थी। चंद्रपाल कुशवाह ने अपनी बेटी भारती की शादी तय कर दी थी, जिससे प्रेमी युगल नाराज था।

भारती कुशवाह के पिता चंद्रपाल कुशवाह ने भारती की शादी मुरैना के डाबी का पुरा गांव के बंटी कुशवाह के बेटे गोलू कुशवाह से तय कर दी। आज 11 दिसंबर गुरुवार को गोलू कुशवाहा बारात लेकर भारती को ब्याहने आ रहा था। भारती आज गोलू की दुल्हन बनती उसे पहले ही उसने प्रेमी रवि कुशवाह के साथ गांव के पीछे नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

एसडीओपी जौरा नितिन बघेल के अनुसार एक ही दुपट्टे के दोनों छोर से दोनों ने फांसी लगाई है। लड़की की आज शादी थी। शगुन का कंगन हाथ में बंधा हुआ था। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला है। परिजन कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। शव को मोर्चरी पहुंचा दिया गया है। परिजनों का बयान लेने के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा।

रिपोर्टः अमित कुमार

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|