yellow sapphire gemstone can bring good result for these 6 zodiac signs रत्न शास्त्र: पुखराज इन 6 राशियों की जिंदगी में लगाता है चार चांद, ये दो दिक्कतें तुरंत होती हैं दूर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

रत्न शास्त्र: पुखराज इन 6 राशियों की जिंदगी में लगाता है चार चांद, ये दो दिक्कतें तुरंत होती हैं दूर

रत्न शास्त्र की दुनिया में पुखराज की गिनती कीमती रत्नों में होती है। हालांकि ये हर किसी को सूट नहीं करता है। पुखराज सिर्फ 6 राशियों को सबसे ज्यादा सूट करता है। 

Wed, 15 April 2026 09:03 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
रत्न शास्त्र: पुखराज इन 6 राशियों की जिंदगी में लगाता है चार चांद, ये दो दिक्कतें तुरंत होती हैं दूर

रत्न और ज्योतिष शास्त्र की दुनिया में रत्नों को काफी पावरफुल माना जाता है। शास्त्र के हिसाब से हर एक रत्न का संबंध किसी ना किसी ग्रह के साथ जरूर जुड़ा होता है। माना जाता है कि अगर राशि के हिसाब से रत्न को धारण किया जाए तो इसका असर अच्छा होता है। बात की जाए पुखराज की तो रत्नों की दुनिया में इसे काफी असरदार माना जाता है। इस गुरु यानी जूपिटर से संबंधित माना जाता है। रत्न शास्त्र की दुनिया में पुखराज को ज्ञान और तरक्की से जोड़कर देखा जाता है। वैसे राशिचक्र में मौजूद कुल 6 राशियों को पुखराज बहुत सूट करता है। आइए इनके बारे में जानते हैं। साथ ही जानेंगे कि इन 6 राशियों पर पुखराज पहनने से क्या असर दिखता है?

इन 6 राशियों के लिए वरदान है पुखराज

मेष राशि

रत्न और ज्योतिष शास्त्र में मेष राशि के लिए पुखराज को सूटेबल बताते हैं। कहा जाता है कि जब मेष राशि का व्यक्ति इस रत्न को पहनता है तो उसका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता है। इसी के साथ इस राशि के करियर में स्टेबिलिटी आती है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए सही दिशा भी मिलने लगती है। ऐसे में मेष राशि वालों को पुखराज पहनने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि

वहीं कर्क राशि वालों के लिए भी पुखराज सही बताया जाता है। पुखराज ना सिर्फ कर्क राशि वालों को मानसिक शांति देता है बल्कि इन्हें इमोशनल तौर पर भी बैलेंस चीजें देता है। इसके अलावा कर्क राशि का कोई व्यक्ति जब पुखराज धारण करता है तो उसका फोकस भी काम में बढ़ जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: नीलम सिर्फ इन 4 राशियों को देता है लाभ, खत्म होती हैं ये दिक्कत

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए पुखराज वरदान से कम नहीं माना जाता है। इस राशि के जातकों को पुखराज पहनने के बाद एहसास होता है कि उनका कॉन्फिडेंस पहले से ज्यादा बढ़ गया है। साथ ही इनके अंदर लीडरशिप वाली चीज भी आने लगती हैं। वहीं इस रत्न की मदद से ही सिंह राशि वालों को नौकरी में सम्मान मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: नीलम पहनने से मिलते हैं ये 4 लाभ, इन राशियों के लोग रहें दूर

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए पुखराज अच्छा माना जाता है। इस रत्न को पहनते ही वृश्चिक राशि वालों की सोच में क्लैरिटी आती है। इसके अलावा इस राशि के लोगों के अंदर सही फैसला लेने वाली क्षमता भी धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। अगर किसी काम में कन्फ्यूजन है तो वृश्चिक राशि वालों को पुखराज से मदद मिलती है।

धनु राशि

धनु राशि का तो ग्रह स्वामी ही गुरु है। ऐसे में पुखराज इस राशि के जातकों के लिए तो परफेक्ट होता है। रत्न शास्त्र के अनुसार धनु राशि वालों को पुखराज की मदद से करियर में काफी लाभ मिलता है। इस रत्न की मदद से धनु राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छे मौके भी मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: मोती पहनने से पहले ध्यान में रखें ये 5 बातें, ना करें गलतियां

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए पुखराज सही साबित होता है। इस रत्न की मदद से मीन राशि वालों की सोच पॉजिटिव होती है और हर काम में अच्छा रिजल्ट मिलता है। पुखराज की मदद से ही मीन राशि वालों का मन भी शांत होता है और इनकी जिंदगी में अच्छे बदलाव भी देखने को मिलते हैं।

पुखराज से दूर होती हैं 2 दिक्कतें

माना जाता है कि पुखराज पहनने से कन्फ्यूजन और कॉन्फिडेंस में कमी जैसी परेशानियां कम हो सकती हैं। वहीं करियर और शादी से जुड़ी परेशानी में भी पुखराज मदद करता है। पुखराज पहनते ही गुरु ग्रह मजबूत होता है और जब ये मजबूत है तो फिर शादी-करियर वाली हर एक दिक्कत धीरे-धीरे होने लगती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!