what to donate zodiac sign wise on akshaya tritiya par kya daan kare Akshaya Tritiya Daan: अक्षय तृतीया पर इस बार राशि अनुसार करें दान, जिदंगी में दिखने लगेंगे ये बदलाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Akshaya Tritiya Daan: अक्षय तृतीया पर इस बार राशि अनुसार करें दान, जिदंगी में दिखने लगेंगे ये बदलाव

Akshaya Tritiya Remedies: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया पर किया गया दान बहुत शुभ माना जाता है। अगर इस दिन राशि अनुसार दान किया जाए तो ये काफी फलदायी होता है।

Fri, 10 April 2026 12:54 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Akshaya Tritiya Daan: अक्षय तृतीया पर इस बार राशि अनुसार करें दान, जिदंगी में दिखने लगेंगे ये बदलाव

Akshaya Tritiya Daan: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और जिंदगी में आने वाली बाधाएं कम होती हैं। साथ ही इस दिन किया गया दान और पूजा कभी खाली नहीं जाती है। सच्चे मन से अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती है बल्कि पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी खत्म हो जाती हैं। 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं राशि के अनुसार लोगों को इस दिन क्या-क्या चीजें दान करनी चाहिए?

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें

मेष राशि

मेष राशि वालों को अक्षय तृतीया वाले दिन सूर्यदेव को जल जरूर चढ़ाना चाहिए। किसी जरूरतमंद को इस मसूर की दाल दान करना शुभ होगा। इस उपाय से पैसों से जुड़ी परेशानियां कम हो जाएंगी और हर काम सफल होता जाएगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को अक्षय तृतीया के दिन घड़ा दान करना चाहिे। इसके अलावा जरूरतमंदों को सफेद रंग की चीजें दान करना भी शुभ होगा। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को अक्षय तृतीया की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को मूंग दाल दान करनी चाहिए। इसी के साथ गाय को हरी सब्जी भी खिलाएं। इससे काम में आने वाली सारी बाधाएं खत्म हो जाएंगी।

कर्क राशि

अक्षय तृतीया के पावन मौके पर कर्क राशि वालों को सफेद रंग की चीजों का दान जरूर करना चाहिए। जो लोग ओवरथिंकिंग से परेशान हैं उनके लिए ये उपाय किसी रामबाण से कम नहीं है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को अक्षय तृतीया के दिन जल में हल्दी मिलाकर इसी से सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। इसके अलावा इस राशि के जातक गुड़ का दान भी कर सकते हैं। माना जाता है कि इस दान से जिंदगी में लोगों का मान-सम्मान मिलता है और नए मौके अपने आप पास आते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस व्रत को रखने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है? ये है प्रेमानंद महाराज का जवाब

कन्या राशि

कन्या राशि वाले अक्षय तृतीया के दिन अगर हरे रंग की चीजों का दान करेंगे तो अच्छा होगा। इसके अलावा इसी रंग के फल और फूल मां लक्ष्मी की पूजा में शामिल करें। इस दिन छोटी लड़की को मिठाई खिलाएं।

तुला राशि

अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर तुला राशि वाले अगर सफेद रंग की चीजों का दान करेंगे तो अच्छा होगा।य़ वालों को सफेद कपड़े, मिठाई या चावल दान करना अच्छा माना जाता है। इससे घर में शांति बनी रहती है और रिश्तों में मधुरता आती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक अक्षय तृतीया की पूजा के वक्त मां लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें। उपाय के तौर पर आप केसर का तिलक लगा लेंगे तो लाभ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्रवार उपाय: हथेली पर हमेशा लगाएं ये चीज, खत्म होंगी आपकी 2 परेशानियां

धनु राशि

धनु राशि वालों इस साल अक्षय तृतीया के मौके पर आसपास के किसी भी मंदिर में जाकर पूजा-पाठ वाली किताबों का दान करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से भाग्य चमकने लगता है और जिंदगी में नए मौके मिलते हैं।

मकर राशि

मकर राशि राशिचक्र की दसवीं राशि है। इस राशि के लोग 2026 में अक्षय तृतीया का मौके पर लोगों को खाने-पीने की चीजों का दान करें। ऐसा करने से घर में खुशहाली के साथ-साथ बरकत आएगी। साथ ही ऐसा करने से पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी खत्म होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: घर से इन 4 चीजों को कर दें बाहर तुरंत खत्म होंगे कलेश

कुंभ राशि

राशिचक्र की ग्यारवीं राशि को इस साल अक्षय तृतीया पर सत्तू या फिर घड़ा दान करना चाहिए। ये लोग अगर कहीं ऐसी जगह प्याऊ लगवा दें जहां लोगों को जरूरत हो तो ये काफी पुण्य का काम माना जाएगा। आप ऐसी और भी कई चीजें दान कर सकते हैं जिससे गर्मी में लोगों को थोड़ी राहत मिल जाए।

मीन राशि

राशिच्रक की आखिरी राशि मीन है। इस राशि के जातकों को अक्षय तृतीया वाले दिन पीले फूल का दान करना चाहिए। इसके अलावा पीले रंग के कपड़ों का दान भी शुभ माना जाएगा। मान्यचा है कि इससे जिंदगी में धन-धान्य बढ़ता है।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!