what to donate on tuesday to please lord hanuman ji mangalwar ko kya daan karna chahiye Mangalwar daan: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार को किन 5 चीजों का दान करना चाहिए?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Mangalwar daan: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार को किन 5 चीजों का दान करना चाहिए?

Mangalwar ke din kya daan karna chaiye: संकटमोचन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार का दिन अत्यंत खास माना गया है। मान्यता है कि इस दिन 5 चीजों का दान करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और भक्त पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं।

Mon, 18 May 2026 05:45 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Mangalwar daan: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार को किन 5 चीजों का दान करना चाहिए?

Mangalwar ke din kis chiz ka daan karna chaiye: हिंदू धर्म में हनुमान जी को 'संकट मोचन' भी कहा गया है। कहते हैं कि जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा होती है, उसके सभी संकट दूर हो जाते हैं। भक्त पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा पाने के लिए कई उपाय करते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में बजरंगबली की कृपा पाने के लिए मंगलवार का दिन खास माना गया है। मान्यता है कि मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने व कुछ चीजों का दान करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

आइए जानते हैं कि हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

1. बेसन के लड्डू: ज्योतिष शास्त्र में बेसन के लड्डू हनुमान जी के प्रिय भोग में से एक माना गया है। मान्यता है कि मंगलवार को बेसन के लड्डू का दान करने व हनुमान जी को अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान चालीसा का पाठ करने का सुबह व शाम का उत्तम समय क्या है?

2. लाल रंग की वस्तुएं: मंगलवार को लाल रंग की वस्तुएं जैसे कुर्ता, साड़ी या रुमाल या आदि का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा से जीवन में सकारात्मक बदलाव होते हैं।

3. लाल मसूर की दाल: मंगलवार को मसूर की लाल दाल का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से शादी-ब्याह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

4. भुने हुए चने: शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार के दिन भुने हुए चने का दान अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान कृपा मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

5. दलिया और चावल का दान: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आर्थिक परेशानियों से निजात पाने के लिए मंगलवार के दिन दलिया और चावल का दान अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा के साथ जीवन में आर्थिक उन्नति आती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंह व धनु राशि पर है शनि की तिरछी नजर, जानें कब मिलेगी ढैय्या से छुटकारा

मंगलवार के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए:

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन फटे-पुराने हुए वस्त्र, तामसिक भोजन, धारदार व नुकीली वस्तुएं, धन, काले रंग की वस्तुएं और खराब भोजन आदि किसी को दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों का दान अशुभ परिणाम दिलाने वाला हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में मिथुन राशि से निकलेंगे गुरु, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!