Horoscope Jupiter Transit 2026 in Cancer Guru Kark Rashi Parivartan June Lucky Zodiac Signs 2 जून से इन 4 राशियों का शुरु होगा गोल्डन पीरियड, उच्च राशि में आकर गुरु बरसाएंगे कृपा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2 जून से इन 4 राशियों का शुरु होगा गोल्डन पीरियड, उच्च राशि में आकर गुरु बरसाएंगे कृपा

Guru kark Gochar 2026: गुरु को ज्योतिष शास्त्र में सबसे शुभ ग्रह बताया गया है। इस समय गुरु मिथुन राशि में हैं और जून में अपनी उच्च राशि में आएंगे। गुरु के उच्च राशि में आने से चार राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। जानें इनके बारे में।

Mon, 18 May 2026 02:35 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
2 जून से इन 4 राशियों का शुरु होगा गोल्डन पीरियड, उच्च राशि में आकर गुरु बरसाएंगे कृपा

Guru Rashi Parivartan June 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु को शुभ ग्रह माना गया है। गुरु एक निश्चित अवधि में एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव देश-दुनिया से लेकर मानव जीवन पर भी पड़ता है। गुरु इस समय मिथुन राशि के गोचर में हैं और 2 जून 2026 को मिथुन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु के मिथुन राशि से निकलने और कर्क गोचर का असर मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। कर्क राशि में गुरु की स्थिति अत्यंत शुभ व प्रभावशाली मानी गई है। ज्योतिष गणना के अनुसार, गुरु का कर्क गोचर कन्या समेत चार राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है।

जानें गुरु का मिथुन राशि से निकलना और कर्क गोचर किन राशियों के लिए शुभ।

1. कर्क राशि-

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। गुरु कर्क राशि में ही आएंगे, जिससे इस राशि के लोगों को करियर व व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस समय आपकी बौद्धिक क्षमता मजबूत होगी, जिससे आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके द्वारा लिए गए फैसले लाभकारी रहेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। अटके हुए कार्य पूर्ण होते हुए नजर आ सकते हैं।

2. कन्या राशि-

कन्या राशि वालों के लिए गुरु गोचर आर्थिक रूप से मजबूती दिला सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिलने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंह व धनु राशि पर है शनि की तिरछी नजर, जानें कब मिलेगी ढैय्या से छुटकारा

3. धनु राशि-

धनु राशि के लिए गुरु का कर्क गोचर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस समय आपकी आर्थिक व व्यावसायिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। व्यापारिक स्थिति सुधरेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। आय के नए-नए सोर्स बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन आगमन होगा।

4. मीन राशि-

मीन राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन मानसिक परेशानियों से राहत दिला सकता है। भाग्य का साथ मिलने से कार्यों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा। पारिवारिक परेशानियों से निजात मिलेगी और करियर में सफलता मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में बनेगा वैधृति योग, इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कर्क राशि में कब तक रहेंगे गुरु- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु 2 जून 2026, मंगलवार को कर्क राशि में आएंगे और 30 अक्टूबर तक इसी राशि में गोचर करेंगे। 31 अक्टूबर को गुरु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19 मई को इन राशियों को होगा धन लाभ, कुछ लोगों की बढ़ सकती है टेंशन, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!