Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा का पाठ करने का उत्तम समय क्या है? जानें सही विधि व नियम
Hanuman chalisa kis samay padhna chahiye: ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना गया है। कई लोग प्रतिदिन, तो कुछ लोग मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। जानें हनुमान चालीसा पढ़ने का सही समय क्या है, विधि व नियम।

Best time to read Hanuman Chalisa in morning and evening: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ अत्यंत लाभकारी माना गया है। कई लोग हनुमान चालीसा नियमित पढ़ते हैं, जबकि कई लोग मंगलवार या शनिवार को ही हनुमान चालीसा पढ़ते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में हनुमान चालीसा का पाठ करने से मानसिक शांति व स्थिरता प्राप्त होती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि हनुमान चालीसा पढ़ने का सही समय व सही विधि क्या है। जानें हनुमान चालीसा का पाठ कब करना चाहिए और क्या है पाठ का सही तरीका।
हनुमान चालीसा पढ़ने का उत्तम समय क्या है-
ब्रह्म मुहूर्त- ज्योतिष के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त (सुबह 4-5 बजे) का समय पूजा-पाठ व मंत्र आदि के जप के लिए अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन शांत होता है और पाठ के फलों का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।
सूर्यास्त के समय- सूर्यास्त के समय हनुमान चालीसा का पाठ भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस समय हनुमान चालीसा का पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मानसिक स्थिरता प्राप्त होती है। इसके अलावा आप रात को सोने से पहले भी हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से बुरे सपने व मन का भय समाप्त होता है।
हनुमान चालीसा का पाठ कितनी बार करना चाहिए- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान चालीसा का पाठ 1, 7, 11, 21, या 108 बार पाठ करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा मनवांछित फल के लिए 7, 11 या 21 दिनों तक लगातार पाठ करने का संकल्प लिया जा सकता है।
हनुमान चालीसा पढ़ने की विधि -
1. हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए सबसे पहले पूजा घर को साफ करें।
2. स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
3. अब भगवान श्रीगणेश व भगवान राम का ध्यान करते हुए हनुमान जी की प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं।
4. शांत मन व भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें।
5. पाठ खत्म होने पर हनुमान जी को बूंदी या गुड़-चना का भोग लगाएं।
6. अंत में हाथ जोड़कर भूलचूक के लिए क्षमा प्रार्थना करें।
हनुमान चालीसा पाठ के नियम- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान चालीसा का पाठ करते समय आपका मुख पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन