What to donate on makar sankranti 2025 makar sankranti par kya daan karna chaiye Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए? जानिए, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए? जानिए

  • Makar Sankranti 2025 Daan List: मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। जानें मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए-

Tue, 7 Jan 2025 08:40 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए? जानिए

Makar sankranti Daan Items 2025: मकर संक्रांति का पर्व उस दिन मनाया जाता है जब ग्रहों के राजा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। यह त्योहार हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। देश के अलग-अलग राज्यों में इस पर्व को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कुछ जगहों पर इसे खिचड़ी का त्योहार भी कहा जाता है। मकर संक्रांति पर स्नान व दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर कुछ चीजों का दान करने से जीवन में शुभता व बरकत आती है। जानें मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

1. खिचड़ी का दान: मकर संक्रांति को कुछ जगहों पर खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन काली उड़द का दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। धन-धान्य बढ़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा लकी, जानें ज्योतिषाचार्य से

2. गुड़ का दान: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, खिचड़ी के पर्व पर गुड़ का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर गुड़ का दान करने से जन्मकुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। आत्मविश्वास के साथ भाग्य में वृद्धि होती है।

3. काले तिल का दान: मकर संक्रांति पर काले तिल का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन जल में काले तिल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।

4. गर्म वस्त्रों का दान: मकर संक्रांति पर गर्म वस्त्रों व कंबल का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन गरीब या जरूरतमंद को वस्त्र दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानें इससे जुड़ी सभी जरूरी बातें

5. घी का दान: मकर संक्रांति पर घी का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति पर घी का दान करने से आर्थिक उन्नति व खुशहाली आती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!