Makar Sankranti 2025 Horoscope Lucky Zodiac Signs of 14 January 2025 makar sankranti effect on rashi Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, मिलेंगे शुभ परिणाम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, मिलेंगे शुभ परिणाम

  • Makar sankranti effect on rashi: मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जानें पंडित जी से मकर संक्रांति का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी-

Mon, 6 Jan 2025 01:40 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, मिलेंगे शुभ परिणाम

Makar Sankranti 2025 Horoscope: सनातन धर्म में मकर संक्रांति का पर्व महत्वपूर्ण माना गया है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो जाता है और शुभ व मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। मकर राशि के स्वामी शनि हैं। सूर्य-शनि के बीच पिता-पुत्र का संबंध है। ऐसे में सूर्य का मकर गोचर पिता-पुत्र के मिलन के रूप में भी देखा जा रहा है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य का मकर गोचर मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालेगा। कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए मकर संक्रांति का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है। जानें पंडित ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय से मकर संक्रांति के दिन किन राशियों को मिलेंगे शुभ फल-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च 2025 में कर्क व वृश्चिक राशि से उतरेगी शनि ढैय्या, जानें शनि का प्रभाव

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त होगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान का साथ मिलेगा। शुभ फलों में वृद्धि के लिए लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिलने के योग हैं। व्यापारियों के व्यापार में विस्तार हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। इस दिन हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

3. कुंभ राशि- कर्क राशि के जातकों को सितारों का साथ मिलेगा। इतना ही नहीं सितारों की तरह चमकेंगे। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। सेहत में सुधार होगा। शुत्रओं पर विजय प्राप्त करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। पुरानी बीमारियों से छुटकारा पाएंगे। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनवरी में शनि त्रयोदशी व्रत कब है? जानें त्रयोदशी व्रत करने से क्या फल मिलता है

4. मकर राशि- मकर राशि वालों की नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। नौकरी में तरक्की या प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कुछ जातकों को आय में वृद्धि मिल सकती है। स्वास्थ्य पहले से बहुत अच्छा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शनिदेव की पूजा करना व प्रणाम करना शुभ रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!