Surya Grahan 2025 March Date and Time 2025 First Solar eclipse Sutak Kaal where is the eclipse visible Solar Eclipse: 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानें टाइमिंग व सूतक काल समेत जरूरी बातें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Solar Eclipse: 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानें टाइमिंग व सूतक काल समेत जरूरी बातें

Surya Grahan 2025 March Date and Time: साल का पहला सूर्य ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा, क्या भारत में नजर आएगा और सूतक काल समेत अन्य जरूरी जानकारी पढ़ें।

Mon, 6 Jan 2025 12:37 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Solar Eclipse: 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानें टाइमिंग व सूतक काल समेत जरूरी बातें

Surya Grahan 2025 March: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण घटना माना गया है। जब पृथ्वी व सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है और पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच जाती है या कम पहुंचती है। इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। जानें साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा, क्या भारत में नजर आएगा ग्रहण समेत जानें जरूरी बातें-

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा।

सूर्य ग्रहण का समय- सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ होगा और समापन शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनवरी में शनि त्रयोदशी व्रत कब है? जानें त्रयोदशी व्रत करने से क्या फल मिलता है

क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण- साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।

क्या भारत में मान्य होगा सूर्य ग्रहण का सूतक काल- सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण प्रारंभ होने से 12 घंटे पहले प्रारंभ हो जाता है। हालांकि भारत में साल का पहला सूर्य ग्रहण नजर न आने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा।

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण- 29 मार्च 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण नासा की वेबसाइट के अनुसार, अफ्रीका, यूरोप व उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, आर्कटिक महासागर, अटलांटिक महासागर में नजर आएगा।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या बरतें सावधानी-

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को निकलने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण को सीधी आंखों से कभी नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ करने की मनाही होती है। कहा जाता है कि इस दौरान सुई-धागे से जुड़ा कोई काम नहीं करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च 2025 में कर्क व वृश्चिक राशि से उतरेगी शनि ढैय्या, जानें शनि का प्रभाव

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें-

1. सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचाव के लिए सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए।

2. गरीब या जरूरतमंदों को अपनी सामर्थ्यनुसार दान करना चाहिए।

3. सूर्यदेव के मंत्र ॐ घृणि सूर्याय नम: का जाप करना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!