Chandra Grahan on Purnima august 2026 know sutak valid aur not and total Lunar eclipse date साल का दूसरा चंद्रग्रहण खास, किस पूर्णिमा पर लगेगा और अगले पूर्ण चंद्रग्रहण के लिए कब तक का इंतजार, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

साल का दूसरा चंद्रग्रहण खास, किस पूर्णिमा पर लगेगा और अगले पूर्ण चंद्रग्रहण के लिए कब तक का इंतजार

इस साल के दूसरे चंद्रग्रहण और सूर्य ग्रहण अगस्त में आने वाले हैं। यह किस पूर्णिमा पर लग रहा है और इसके बाद अलगे पूर्ण चंद्रग्रहण के लिए कब तक करना होगा इंतजार, यहां पढ़ें

Fri, 29 May 2026 10:35 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
साल का दूसरा चंद्रग्रहण खास, किस पूर्णिमा पर लगेगा और अगले पूर्ण चंद्रग्रहण के लिए कब तक का इंतजार

28 अगस्त 2026 को लगेगा चंद्रग्रहण , यह उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को खास चंद्रग्रहण लग रहा है। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इस ग्रहण का सूतक भी मान्य नहीं होगा, क्योंकि भारत में यह दिखाई नहीं दे रहा है। जहां ग्रहण लगता है, वहीं इसका सूतक मान्य होता है। इस साल 28 अगस्त को जो ग्रहण लग रहा है, वो सावन मास की पूर्णिमा को लग रहा है। पूर्णिमा तिथि इस दिन सुबह 09:48 AM तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी। इस शतभिषा नक्षत्र भी रहेगा और पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र भी रहेगा। चंद्रमा इस दिन कुंभ राशि में रहेगें, और सुकर्मा योग योग रहेगा।नासा के अनुसार यह ग्रहण पैसेफिक, अमेरिका,यूरोप, अफ्रीका में दिखाई देगा। ग्रहण की अवधि तीन घंटे की होगी। आपको बता दें कि साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा, लेकिन यह गहरा लाल दिखाई पड़ेगा, इसलिए इसे ब्लड मून का नाम दिया है। इस ग्रहण को लेकर आप चिंता ना करें, यह ग्रहण भारत में नहीं है, तो इसका धार्मिक महत्व नहीं है, लेकिन ज्योतिषिय महत्व हो सकता है, इसके बारे में हम विस्तार से चर्चा बाद में करेंगे।

अगला पूर्ण चंद्रग्रहण कब लगेगा?

लेकिन पूर्ण चंद्रग्रहण देखने के लिए आपको लंबा इंतजार नहीं करना होगा। अगला पूर्ण चंद्रग्रहण 2028 में लगने वाला है। यह खास होगा। आपको बता दें कि 31 दिसंबर 2028 को चंद्रग्रहण लग रहा है , वह पूर्ण चंद्रग्रहण है। यह ग्रहण 71 मिनट तक दिखेगा और अफ्रीका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अलास्का में दिखेगा।यहां आप आगे आने वाले ग्रहणों की तारीख जान सकते हैं।

20 फरवरी 2027 को भी चंद्रग्रहणलगेगा, यह उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण अमेरिका यूरोप, अफ्रीका और एशिया में लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Surya Grahan 2026 के बाद अब Chandra Grahan 2026 का इंतजार। जानिए Date Timing

18 जुलाई 2027 को भी उपच्छाया चंद्रग्रहण लगेगा। यह अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और पैसेफिक में लगेगा।

17 अगस्त 2027 को यह चंद्रग्रहण लगेगा। यह भी उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। जो पैसेफिक, अमेरिका, में दिखाई देगा।

इसके बाद 2028 में आंशिक चंद्रग्रहण जो जनवरी 12 को लग रहा है। यह आंशिक होगा। यह अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका में दिखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों पर चंद्रग्रहण का क्या असर, ये राशियां रहें अलर्ट

इसके बाद 2028 में ही एक और आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है, जो 6 जुलाई को लग रहा है, यह यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

इसके बाद 2028 में एक पूर्ण चंद्रग्रहण भी लग रहा है, यहग्रहण 31 दिसंबर में लग रहा है। जो यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया, पैसेफिक में दिखाई देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज चंद्रग्रहण के बाद जानें क्या करें, क्या नहीं
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!