Weekly Tarot Rashifal 10-16 मई 2026: मेष से मीन तक जानें इस हफ्ते आपकी राशि पर क्या होगा असर
Tarot Rashifal for this week: इस हफ्ते का टैरो राशिफल पढ़ें और जानें किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क और किसकी लाइफ में आएगा बदलाव।

Tarot Weekly Horoscope 10-16 May 2026, टैरो साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते कई लोगों के लिए सोच और व्यवहार में बदलाव का समय रहेगा। कुछ लोग अपने मन की शांति को प्रियॉरिटी देंगे तो वहीं कुछ लोग रिश्ते और काम के बीच सही बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगे। इस हफ्ते जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और अपनी एनर्जी सिर्फ जरूरी चीजों पर लगाएं। पुराने मामलों को लेकर सोच बदल सकती है और कई लोगों को अंदर से हल्कापन महसूस होगा। आइए जानते हैं कि मेष से लकर मीन राशि वालों के लिए ये नया हफ्ता कैसा रहेगा?
Aries Horoscope, मेष राशि का राशिफल
इस हफ्ते आप लोगों को खुश करने से ज्यादा अपनी बात क्लैरिटी से कह देंगे। ये बदलाव अच्छा होगा। क्लैरिटी से बात भले कहें लेकिन गुस्सा करने से बचें। बस जितना जरूरी हो उतना ही कहें। हर चीज को ठीक करने में एनर्जी ना खराब करें। कुछ बातें अपने आप ठीक हो जाती हैं। हर एक चीज को खुद से पकड़कर ना रखें। ऐसा करने से ही मन शांत रहेगा।
लकी नंबर: 24
लकी दिन: सोमवार
लकी रंग: गोल्डन
Taurus Horoscope, वृषभ राशि का राशिफल
इस हफ्ते आप अपने काम और जिम्मेदारियों को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं लेकिन हर बात का दबाव खुद पर लेने की जरूरत नहीं है। इस हफ्ते धीरे और समझदारी से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। पैसों या घर से जुड़ी कोई छोटी बात आपका ध्यान खींच सकती है। खुद को थोड़ा आराम भी दें।
लकी नंबर: 11
लकी दिन: शुक्रवार
लकी रंग: क्रीम
Leo Horoscope, सिंह राशि का राशिफल
इस हफ्ते आप अपने मन की बात खुलकर कहना चाहेंगे। लोग आपकी बातों पर ध्यान भी देंगे। हालांकि हर जगह खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है। इस हफ्ते आप अपने काम, लुक या किसी पर्सनल चीज को लेकर ज्यादा फोकस में रह सकते हैं। किसी पुराने दोस्त या जान-पहचान वाले से बात होकर अच्छा महसूस होगा। अपने मूड को छोटी बातों से खराब ना करें।
लकी नंबर: 1
लकी दिन: रविवार
लकी रंग: ऑरेंज
Virgo Horoscope, कन्या राशि का राशिफल
इस हफ्ते आप छोटी-छोटी चीजों पर ज्यादा ध्यान देंगे। काम सही तरीके से करने की कोशिश अच्छी है, लेकिन हर बात को लेकर ओवरथिंक ना करें। कोई रुका हुआ काम धीरे-धीरे आगे बढ़ सकता है। इस हफ्ते अपने खाने, नींद और रूटीन का ध्यान रखना जरूरी रहेगा। किसी करीबी व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है।
लकी नंबर: 14
लकी दिन: बुधवार
लकी रंग: हल्का हरा
Gemini Horoscope, मिथुन राशि का राशिफल
इस हफ्ते आपके आसपास काफी हलचल होगी। आपको सही फैसला लेना होगा। आपको इस बात तय करना होगा कि क्या जरूरी है और किस चीज को कितना समय देना है? इस हफ्ते हर चीज के लिए तुरंत हां ना कहें। अपने लिए थोड़ा समय निकालें और नेगेटिव बातों से दूर ही रहें।
लकी नंबर: 8
लकी दिन: शनिवार
लकी रंग: मस्टर्ड
Cancer Horoscope, कर्क राशि का राशिफल
इस हफ्ते आपको घर, आराम और मन की शांति सबसे ज्यादा पसंद आएगी। आप ऐसे लोगों से बचेंगे जो आपसे सिर्फ हर चीज की डिमांड ही करते आए हैं। लोगों से बनाई गई ये दूरी आपके ही फेवर में आएगी। दूसरों की परेशानी सुलझाने से पहले आप अपने मन की शांति का ख्याल रखें। शाम में शांत माहौल आपके मूड को इस हफ्ते अच्छा बनाएगा।
लकी नंबर: 21
लकी दिन: मंगलवार
लकी रंग: ग्रे
Libra Horoscope, तुला राशि का राशिफल
इस हफ्ते आपको ऐसा लग सकता है कि हर चीज को मेंटेंन करने में आपकी खूब एनर्जी जा रही है। ये बात आपको इस बार परेशान कर सकती है। आपको भी समझना होगा कि हर स्थिति को खुद संभालना सही भी नहीं है। अगर कोई चीज अधूरी रह गई या अजीब है तो उसे वैसे ही छोड़ दें। इतना परेशान ना हो। हर समय चीजों को ठीक करने की जिम्मेदारी सिर्फ आपकी नहीं है। जब आप चीजों को थोड़ा इग्नोर करेंगे तो हल्का महसूस करेंगे।
लकी नंबर: 17
लकी दिन: सोमवार
लकी रंग: फ्यूशिया
Scorpio Horoscope, वृश्चिक राशि का राशिफल
इस हफ्ते कोई भी फैसला लेंगे वो अच्छा रिजल्ट देगी। ये काम आपको भावनाओं में बहकर नहीं बल्कि समझदारी से लेना है। आप किसी बात के लिए इस हफ्ते मना कर सकते हैं या किसी मामले को ज्यादा खींचने से बच सकते हैं। इस बात का ध्यान रहे कि आपको हर बार लंबी सफाई देने की जरूरत नहीं है। बस इस बार किसी जरूरी बात को अधूरा छोड़ने से बचें।
लकी नंबर: 29
लकी दिन: गुरुवार
लकी रंग: काला
Sagittarius Horoscope, धनु राशि का राशिफल
इस हफ्ते आप लोगों से ज्यादा घुले-मिलेंगे। किसी व्यक्ति से मिलने पर मूड अच्छा होगा। घूमने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि आप ध्यान रखें कि किसी से भी हड़बड़ी में कोई भी वादा नहीं करना है। अभी हर चीज के लिए हां तो कह देंगे लेकिन बाद ये ये बड़ी मुसीबत लग सकता है। अपने लिए इस हफ्ते थोड़ा खाली समय जरूर निकालें।
लकी नंबर: 6
लकी दिन: मंगलवार
लकी रंग: वायलेट
Capricorn Horoscope, मकर राशि का राशिफल
इस हफ्ते आप बाहरी दुनिया से थोड़ा कटकर पर्सनल चीजों पर ज्यादा ध्यान देंगे। मन घर-परिवार या किसी पर्सनल बात में ज्यादा लगेगा। इस बात को आप लंबे समय से टालते आएंगे। इस बार इसे समय दें। रूटीन में एक छोटा सा बदला आपके हफ्ते को सही दिशा देगा।
लकी नंबर: 23
लकी दिन: शनिवार
लकी रंग: नेवी ब्लू
Aquarius Horoscope, कुंभ राशि का राशिफल
इस हफ्ते लोग आपकी जिंदगी में बड़ा रोल निभाएंगे। कोई दोस्त या फिर कलीग से बात होगी जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस हफ्ते खुद को पूरी तरह से अकेला ना करें। कोई आइडिया तब ज्यादा अच्छा बनेगा जब आप उसे दूसरों के साथ शेयर करेंगे। मन में खुलापन रखें और दूसरों को भी अपनी राय देने दें।
लकी नंबर: 4
लकी दिन: सोमवार
लकी रंग: इंडिगो
Pisces Horoscope, मीन राशि का राशिफल
कोई पुरानी बात इस हफ्ते फिर से याद आएगी। हालांकि ये आपको परेशान नहीं करेगी। ये याद आपको इस वजह से आएगी ताकि आप समझ पाएं कि अब कौन सी चीज पहले जैसी नहीं रही है। आपकी कोई भावना या फिर सोच इस हफ्ते बदल सकती है। इसे जबरदस्ती करके ना रोकें। इस हफ्ते बिना किसी ड्रामे के ही आप अंदर से बदलाव महसूस करेंगे।
लकी नंबर: 20
लकी दिन: शुक्रवार
लकी रंग: टील




साइन इन