weekly horoscope 10-16 may 2026 saptahik rashifal future predictions advice for this week साप्ताहिक राशिफल 10-16 मई: इस हफ्ते सूर्य-गुरु बदलने वाले हैं इन राशियों के हालात, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

साप्ताहिक राशिफल 10-16 मई: इस हफ्ते सूर्य-गुरु बदलने वाले हैं इन राशियों के हालात, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल

Horoscope This Week 10-16 May: वीकली राशिफल में जानें सूर्य और गुरु का असर किन राशियों पर सबसे ज्यादा रहने वाला है? पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Sun, 10 May 2026 08:38 AMIshita Kotiya लाइव हिन्दुस्तान
share
साप्ताहिक राशिफल 10-16 मई: इस हफ्ते सूर्य-गुरु बदलने वाले हैं इन राशियों के हालात, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल

Weekly Horoscope 10-16 May 2026, साप्ताहिक राशिफल 10-16 मई 2026: इस हफ्ते सूर्य और गुरु का असर कई लोगों के लिए अच्छे मौके लेकर आएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई उम्मीद की किरण दिखेगी। इस हफ्ते लोग चीजों को पहले से बेहतर समझ पाएंगे। हालांकि इस हफ्ते किसी नई बात पर जल्दी भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। हफ्ते के बीच में किए गए वादे और प्लानिंग को लेकर थोड़ी बहुत उलझन हो सकती है। ऐसे में आराम से और साफ तरीके से बात करें। वृषभ राशि में सूर्य और बुध का असर लोगों को दिखावे से ज्यादा समझदारी से फैसले लेने में मदद करेगा। वीकेंड तक ध्यान आराम, पैसे और जरूरी चीजों पर शिफ्ट हो जाएगा। इस हफ्ते जल्दबाजी में नहीं बल्कि सोच-समझकर ही कोई काम करें।

Aries Weekly Horoscope, मेष साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते ऑफिस या फिर पैसे से जुड़ी कोई स्थिति आपके लिए बेहतर होगी। इस हफ्ते आपकी खूब तारीफ होने वाली है। इस वजह से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बस ध्यान रखें कि आपको जरूरत से ज्यादा कोई भी वादा नहीं करना है। इस हफ्ते कोई ना कोई अच्छी आदत जरूर अपनाएं। साथ ही प्यार के मामले में खुद को साबित करने के लिए ज्यादा खर्च या मेहनत दिखाने की जरूरत नहीं है।

Taurus Weekly Horoscope, वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते आपका फुल फोकस खुद पर रहने वाला है। इस हफ्ते पुरानी आदत में बदलाव लाने की कोशिश करें। इस हफ्ते नई शुरुआत करना अच्छा होगा। छोटे और आसान बदलाव आपके लिए फायदेमंद होंगे। प्यार के मामले में मीठी-मीठी बातें नहीं बल्कि आपका अच्छा व्यवहार काफी मायने रखेंगे।

Gemini Weekly Horoscope, मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते कोई पुरानी बात या चिंता आपका ध्यान अपनी ओर खिंचेगी। जरूरी बातों को कहीं नोट कर लें। क्लैरिटी के साथ बात करें। हर बात जल्दी समझाने की जरूरत नहीं है। हफ्ते के आखिरी में अपनी बात को लोगों के सामने रखना आपको और भी आसान लगेगा। रिश्ते में ईमानदारी से की गई बात ज्यादा मायने रखेगी।

Cancer Weekly Horoscope, कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते कोई दोस्त या फिर जान-पहचान वाला आपकी मदद करेगा जिससे चीजें इस हफ्ते थोड़ी आसान होंगी। इस हफ्ते किसी से आपको अच्छी सलाह मिल सकती है जोकि आगे बढ़ने में आपकी बहुत मदद करेगी। बस इस बात का ध्यान रखें कि अपनी हर प्लानिंग हर किसी से बताते ना फिरें। सही इंसान के साथ रहेंगे तो जिंदगी आसान लगेगी। दोस्ती और आपसी समझ आपके रिश्ते को इस हफ्ते मजबूत बनाएगी।

Leo Weekly Horoscope, सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते करियर पर आपको ज्यादा ध्यान देना होगा। कोई बड़ा अधिकारी या फिर क्लाइंट आपसे किसी चीज की क्लैरिटी या रिपोर्ट ले सकता है। चीजों की तैयारी पहले से ही करें। आज कोई ऐसा जरूरी फैसला लें जो आगे चलकर आपको फायदा दे। सिर्फ दिखावे के लिए कुछ भी ना करें। रिश्ते में समय देंगे को दूरियां नहीं आएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक पंचांग 10-16 मई 2026: देखें इस हफ्ते के व्रत, राहुकाल और ग्रहों का असर

Virgo Weekly Horoscope, कन्या साप्ताहिक राशिफल

पढ़ाई, घूमने-फिरने, जरूरी कागज या फिर ऑफिस के काम पर आज ध्यान देना पड़ सकता है। बस छोटी गलती से परेशान ना हों। इससे सीखें और आगे बढ़ें। सही लोगों से सलाह लें और धीरे-धीरे अपना काम पूरा करें। पार्टनर से भविष्य को लेकर प्यार से की गई बात रिश्ते को मजबूत बनाएगी। इस हफ्ते ज्यादा ओवरथिंकिंग ना करें।

Libra Weekly Horoscope, तुला साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते आपको पैसों से जुड़ी चीजों पर क्लैरिटी रखनी चाहिए। परिवार या फिर किसी जिम्मेदारी से जुड़ी कोई बात ध्यान से देखें और समझे। बस अपने ऊपर सारा प्रेशर ना लें। जो बात समझ में ना आए उसे डायरेक्ट पूछ लें। प्यार के मामले में क्लैरिटी के साथ सच बोलें ताकि किसी भी तरह का कन्फ्यूजन ना हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुला साप्ताहिक राशिफल: 10 मई से 16 तक तुला राशि के लिए क्या होगा टर्निंग प्वाइंट

Scorpio Weekly Horoscope, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते आपको किसी रिश्ते में क्लैरिटी मिलती दिखेगी। रिश्ता मजबूत होगा। इस हफ्ते लोगों की बातों के साथ-साथ उनके काम पर भी ध्यान दें। देखने की कोशिश करें कि लोग जो बोल रहे हैं उनके एक्शन में वो इमोशन है या नहीं? लोगों की हर चुप्पी को परेशानी ना समझे। शांत और सच्चाई से भरा रिश्ता आपके मन को ज्यादा सुकून देगा।

Sagittarius Weekly Horoscope, धनु साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते काम और हेल्थ से जुड़े रूटीन को सुधारने की जरूर महसूस होगी। रोज का काम समय पर करें। खाना समय पर खाएं। स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए ठीक से प्लानिंग करें। इस हफ्ते एक ऐसी अच्छी आदत चुनें जो आपको सही दिशा में लेकर जाए। पार्टनर के प्रति छोटे-छोटे जेस्चर जरूर दिखाएं। जो भी वादे कर चुके हैं उन्हें इस हफ्ते पूरा करने की कोशिश करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनु राशि वाले बात करने में बरतें सावधानी, छोटी गलती से बढ़ सकती है गलतफहमी

Capricorn Weekly Horoscope, मकर साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते आप अपनी पसंद की चीजों के लिए वक्त निकाल पाएंगे। प्यार को समय देंगे। हालांकि चीजें हेक्टिक ना हो इसलिए खुद को आराम देना भी जरूरी होगा। इस हफ्ते कोई ऐसी बात हो सकती है जिससे मन हल्का होगा और सुकून मिलेगा। बस प्यार को बोझ ना समझकर उसकी खुशी को महसूस करने की कोशिश करें।

Aquarius Weekly Horoscope, कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते आपका पूरा ध्यान अपने घर-परिवार या फिर मन की शांति पर होगा। घर का कोई काम या परिवार की बात जरूरी हो सकती है जिसमें आपका रोल अहम होगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि सब कुछ एक साथ ठीक करने की कोशिश ना करें। प्यार के मामले में अगर चीजें ट्रैक पर लानी है तो मन की बात समय रहते कह देंगे तो दूरियां कम होंगी।

Pisces Weekly Horoscope, मीन साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते छोटे काम और बात ध्यान से करें। इससे हफ्ते चीजें आपके लिए काफी आसान रहेंगी। इस बार मैसेज से लेकर पैसे से जुड़ी चीजों को दो बार जरूर चेक कर लें ताकि गलती की गुंजाइश ना रहें। किसी बात को लेकर कन्फ्यूजन हो तो अंदाजा लगाने की बजाय आपका डायरेक्ट पूछ लेना बेहतर होगा। प्यार के मामले में सही समय पर कही गई प्यार भरी बात आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगी।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!