साप्ताहिक पंचांग 10 मई-16 मई 2026: चंद्रमा-सूर्य की चाल से कैसे बदलेंगे हालात? देखें शनि जयंती-प्रदोष व्रत की सही डेट
Weekly Panchang 10 May-16 May 2026: हिन्दू पंचांग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं इस सप्ताह के शुभ, अशुभ मुहूर्त…

Weekly Panchang, साप्ताहिक पंचांग: ये पूरा हफ्ता शांत रहकर पुराने काम पूरे करने के लिए अच्छा रहेगा। नए बड़े काम शुरू करने की बजाय जरूरी चीजों को ठीक करने की कोशिश करेंगे तो ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। हफ्ते की शुरुआत में समझदारी से काम लें। हर काम की प्लानिंग करते चलेंगे तो रिजल्ट बेहतर मिलेगा। हफ्ते के बीच में आप मन ही मन खूब सोच-विचार कर सकते हैं। वहीं हफ्ता खत्म होते-होते आपका मन पूजा-पाठ, शांति और पॉजिटिव चीजों की ओर ज्यादा जाएगा। दिखावे वाले काम से आपको बचना है। इस हफ्ते के पंचांग के अनुसार हफ्ते की शुरुआत कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी से होगी और आखिर में 16 मई को अमावस्या आएगी। इसी दिन शनि जयंती भी है।
चंद्रमा की चाल का आप पर क्या पड़ेगा असर?
इस हफ्ते चंद्रमा की चाल ऐसी होगी कि आप अपनी सोच और मूड दोनों में ही बदलाव महसूस कर सकते हैं। शुरुआत में चंद्रमा मकर से कुंभ राशि में जाएंगे। फिर हफ्ते में धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्व भाद्रपद, उत्तर भाद्रपद, रेवती, अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेंगे। ऐसे में हफ्ते की शुरुआत में आप हर एक चीज को बारीकी से समझने कोशिश करेंगे। हफ्ते के बीच में पुरानी बातों पर बार-बार आपका ध्यान जाएगा। हफ्ते के अंत तक आप काफी हद तक क्लियर पिक्चर देख पाएंगे जिससे मन हल्का रहेगा। कुल मिलाकर ये हफ्ता फालतू की बातों को छोड़कर जरूरी काम करने और मन को शांत रखने का है।
इस हफ्ते क्या-क्या करें
ये हफ्ता नए बड़े काम शुरू करने के लिए बहुत खास नहीं है लेकिन अगर आप सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़ेंगे को चीजें सही दिशा में जाएंगी और सब कुछ आपके फेवर में होगा। हफ्ते की शुरुआत पुराने या अधूरे काम को पूरा करने, नए काम का प्लान बनाने और जरूरी बदलाव के लिए अच्छा रहेगी। वहीं बीच के दिनों में व्रत, पूजा, पढ़ाई और समझदारी से कोई बड़ा फैसले लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
13 मई को अपरा एकादशी और 14 मई को प्रदोष व्रत है। ऐसे में इन दिनों में पूजा-पाठ करना मन की शांति के लिए अच्छा रहेगा। हफ्ते के आखिरी में 15 मई को मासिक शिवरात्रि और 16 मई को अमावस्या और शनि जयंती है। ऐसे में हफ्ते के आखिरी में पूजा करें औऱ फालतू की बातों से दूर रहें। पॉजिटिव रहें और अच्छा ही सोचें। कुल मिलाकर शांत मन और सही सोच के साथ जो भी काम करेंगे वो इस हफ्ते अच्छा रिजल्ट दिलाएगा।
इस हफ्ते ग्रहों की चाल का असर
इस हफ्ते सबसे बड़ा असर चंद्रमा और तिथियों का रहेगा। शुरुआत में मन थोड़ा सख्त हो सकता है और ओवरथिंकिंग भी खूब होगी लेकिन धीरे-धीरे आपका मन पूजा,आत्मचिंतन और शांति की ओर जाएगा। 15 मई को सूर्य गोचर होगा। सूर्य वृषभ राशि में जाएंगे जिसकी वजह से हफ्ते के आखिरी दिन आपको शांति और स्थिरता महसूस होगी। ये पूरा हफ्ता आपको जल्दबाजी छोड़कर हर चीज को स्वीकारना और मन को संभालना सिखाएगा।
इस हफ्ते पड़ने वाले व्रत और त्योहार
इस हफ्ते ज्यादा बड़े त्योहार नहीं हैं लेकिन पूजा-पाठ और व्रत से जुड़ी कई बड़ी तिथियां हैं। नीचे डालें इस हफ्ते पड़ने वाली प्रमुख व्रत और तिथियों पर एक नजर-
13 मई- भद्रकाली जयंती और अपरा एकादशी
14 मई- प्रदोष व्रत
15 मई- मासिक शिवरात्रि और वृषभ संक्रांति
16 मई- अमावस्या, वट सावित्री व्रत और शनि जयंती
इस हफ्ते का राहुकाल
राहुकाल में नए और जरूरी काम शुरू करने से बचना चाहिए। कोशिश करें इस दौरान पुराने अटके काम पूरे कर लिए जाए।
10 मई, रविवार- शाम 5:16 से लेकर 6:54 बजे तक
11 मई, सोमवार- सुबह 7:17 से लेकर 8:57 बजे तक
12 मई, मंगलवार- दोपहर 3:38 से लेकर 5:18 बजे तक
13 मई, बुधवार- दोपहर 12:17 से लेकर 1:57 बजे तक
14 मई, गुरुवार- दोपहर 1:58 से लेकर 3:38 बजे तक
15 मई, शुक्रवार- सुबह 10:36 से लेकर 12:17 बजे तक
16 मई, शनिवार- सुबह 9:06 से लेकर 10:44 बजे तक
पूरे हफ्ते के लिए सलाह
इस हफ्ते शांत रहें। जरूरी काम करें। जिन चीजों में बदलाव लाने की जरूरत हैं उन्हें ठीक करें। मन को संभालें। चीजों में जितना कम उलझेंगे और क्लैरिटी के साथ आगे बढ़ेंगे आपका ये हफ्ता उतनी ही बेहतर तरीके से गुजरेगा।




साइन इन