weekly tarot horoscope 6 to 12 april 2026 mesh to meen all zodiac signs rashifal predictions Weekly Tarot Horoscope 6 to 12 April: मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें टैरो राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Tarot Horoscope 6 to 12 April: मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें टैरो राशिफल

6 से 12 अप्रैल तक का साप्ताहिक टैरो राशिफल। जानिए मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि बड़े बदलाव शांत तरीके से आएंगे, मानसिक स्पष्टता मिलेगी और शांति में छिपी आपकी असली शक्ति जागेगी। पढ़ें पूरा साप्ताहिक टैरो हॉरोस्कोप।

Sun, 5 April 2026 10:12 AMNavaneet Rathaur लाइव हिन्दुस्तान
share
Weekly Tarot Horoscope 6 to 12 April: मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें टैरो राशिफल

Weekly Tarot Horoscope साप्ताहिक टैरो राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2026: यह साप्ताहिक टैरो राशिफल एक ऐसे महत्वपूर्ण दौर की ओर संकेत कर रहा है, जहां जीवन की गति थोड़ी धीमी लेकिन बहुत प्रभावशाली रहने वाली है। टैरो कार्ड्स बताते हैं कि इस सप्ताह बड़े बदलाव किसी शोर-शराबे के साथ नहीं, बल्कि बहुत शांत और सूक्ष्म तरीके से आपके जीवन में प्रवेश करेंगे। कुछ राशियों को मानसिक स्पष्टता मिलेगी, तो कुछ को भविष्य की योजना बनाने से पहले थोड़ा ठहरने और आत्म-चिंतन की जरूरत होगी। कुल मिलाकर, यह समय अपनी भावनाओं को समझने, खुद पर बेवजह का दबाव कम करने और शांति से आगे बढ़ने का है। याद रखें, इस सप्ताह आपकी असली शक्ति आपकी शांति में छिपी है।

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल

इस हफ्ते की शुरुआत थोड़ी चिड़चिड़ाहट के साथ हो सकती है, क्योंकि आपके आसपास के लोग आपकी गति से नहीं चलेंगे। उन्हें रहने दें और शांत रहकर काम करें, बेहतर परिणाम मिलेंगे। कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ना शुरू करेगा। हफ्ते के बीच तक आपका मूड हल्का हो जाएगा। यह हफ्ता मैच्योरिटी और पावर लेकर आया है। आपके फैसले ना सिर्फ आपकी लाइफ संवारेंगे, बल्कि वर्कप्लेस पर दूसरों के लिए मिसाल बनेंगे। किसी करीबी रिश्ते या पार्टनरशिप में बेहतरीन तालमेल बनेगा, जहां आपसी समझ गहरी होगी। बातचीत आसान हो जाएगी और उलझी स्थितियां सुलझने लगेंगी।

पिछले दिनों की मेंटल टेंशन कम होगी, कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और पुरानी चिंताएं पीछे छूट जाएंगी। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें।

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: मंगलवार

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल

इस हफ्ते आप ज्यादा बातें साझा करने के मूड में नहीं रहेंगे और यह ठीक है। पैसा या घर से जुड़ी बातें मन में रहेंगी, लेकिन कुछ भी बिगड़ा हुआ नहीं है। बस स्थिर रहें। एक छोटा व्यावहारिक फैसला आपको सुकून देगा। हफ्ते की शुरुआत थोड़ी कन्फ्यूजन भरी हो सकती है, जहां डेली रूटीन से कटा-कटा महसूस होगा। सेंसिटिविटी बढ़ी हुई है, इसलिए छोटी अनिश्चितता भी परेशान कर सकती है। 'आज' में जीने की कोशिश करें। जैसे-जैसे दिन बीतेंगे, परिवार और पुराने दोस्तों के साथ समय सुकून देगा। छोटी पार्टी या गेट-टुगेदर थकान मिटा देगा। फीलिंग्स दबाएं नहीं और खुद पर ज्यादा सख्ती ना करें।

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल

इस हफ्ते बहुत सारी बातें, राय और लोग आपको घेर सकते हैं। हर बातचीत में कूदने की जरूरत नहीं। ध्यान से देखें कौन सच्चा है। मन शांत होने पर अगला कदम खुद साफ हो जाएगा। तुरंत जवाब देने की आदत से बचें। आप पुरानी आदतों या स्थितियों से दूरी बना रहे हैं जो तरक्की में रोड़ा बन रही हैं। इमोशनली थोड़े रिजर्व रहेंगे। हफ्ते के अंत तक पुराने लगाव से आजादी मिलेगी। नई और हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर कदम बढ़ाएंगे। शांति से फ्यूचर की प्लानिंग करें और अपनी प्रोग्रेस पर नजर रखें।

शुभ अंक: 5

शुभ दिन: बुधवार

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल

यह हफ्ता थोड़ा भावुक रह सकता है, लेकिन इससे खुद को समझने का मौका मिलेगा। हर किसी के लिए उपलब्ध रहने की जरूरत नहीं। अपनी शांति को प्राथमिकता दें। रिश्तों के लिहाज से यह हफ्ता प्यारा रहेगा, जहां भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलेगा। जल्दबाजी से बचें, क्योंकि हर इंसान की स्पीड अलग होती है। छोटी गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन सूझबूझ से हैंडल हो जाएंगी। बड़े इन्वेस्टमेंट या कागजी काम में जल्दबाजी ना करें। इस सप्ताह कोई रिएक्शन देने में थोड़ी देर करें और सामने वाले की बात पूरी सुनें। आपकी सफलता आपके धैर्य पर टिकी है।

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: सोमवार

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल

इस हफ्ते लोग आपको नोटिस कर रहे हैं। इसलिए व्यवहार संतुलित रखें। अहंकार की छोटी टकराव हो सकती है, लेकिन उस स्तर की नहीं है। अपनी ऊर्जा सही चीजों में लगाएं। कोई आपकी मदद की सराहना कर सकता है। आप सुलझे हुए अंदाज में नजर आएंगे और फालतू बहस से दूर रहेंगे। करियर में नया फायदेमंद ऑफर आ सकता है। पैसों के मामलों में सटीक फैसले लेंगे। अपनी क्लियर सोच को बनाए रखें।

शुभ अंक: 1

शुभ दिन: रविवार

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल

एक साथ कई चीजें ठीक करने की कोशिश ना करें। एक-एक काम पर ध्यान दें। निजी मामलों में थोड़ी ढील दें। शांत रहकर काम करना ऊर्जा बचाएगा। शुरुआत सीरियस मूड में होगी। अकेले समय बिताकर प्रायोरिटीज सेट करें। पैसे की कमी या अकेलापन कम होगा। सोच पॉजिटिव होगी और कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। कामों में देरी हो सकती है, लेकिन इसे नेगेटिव ना मानें। यह ठहराव तरक्की का हिस्सा है। खुद पर भरोसा रखें।

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: बुधवार

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल

कोई उलझी हुई भावनात्मक स्थिति साफ होने लगेगी। किसी व्यक्ति, निर्णय या अपनी भावनाओं को लेकर स्पष्टता आएगी। सिर्फ शांति बनाए रखने के लिए 'हां' कहना बंद करें। ईमानदारी ज्यादा मदद करेगी। क्रिएटिव महसूस करेंगे, लेकिन बॉडी और माइंड को शांति की जरूरत होगी। कानूनी मामलों में तुरंत हल की उम्मीद कम है, इसलिए ब्रेक लें। दूसरों की मदद में इतने बिजी रहे कि खुद का ख्याल भूल गए। अपनी एनर्जी रिचार्ज करें और बड़े वादे करने से बचें।

शुभ अंक: 7

शुभ दिन: शुक्रवार

वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल

इस हफ्ते गहराई महसूस होगी। आप वो बातें समझ पाएंगे जो लोग सीधे नहीं कह रहे। अपनी समझ पर भरोसा करें। पुराना भावनात्मक बोझ छोड़ने का समय है। हर याद को नई ऊर्जा देना जरूरी नहीं। बड़े बदलाव की आहट है, लेकिन फिलहाल पुरानी स्थिति को सेफ रखना चाहेंगे। फाइनेंस में रिस्क से बचें। भविष्य की प्लानिंग में हिचकिचाहट हो सकती है, लेकिन खुद को दायरे में कैद ना करें। अपनी काबिलियत पर यकीन रखें।

शुभ अंक: 8

शुभ दिन: मंगलवार

धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल

आपका मन आजादी चाहता है, लेकिन पहले जिम्मेदारियां निभानी होंगी। अधूरे काम पूरे करें, फिर हल्कापन महसूस होगा। अचानक योजना बदल सकती है, लेकिन आपके पक्ष में जा सकती है। लचीलापन बनाए रखें। यह हफ्ता नई शुरुआत और खुशियों से भरा है। कोई खबर दिल को खुश कर देगी। फ्रीडम और आत्मनिर्भरता का मजा लेंगे। नया रिश्ता शुरू हो सकता है। बाहर से उतनी तारीफ ना मिले, लेकिन मन की शांति में असली जीत है।

शुभ अंक: 3

शुभ दिन: गुरुवार

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल

यह हफ्ता ज्यादा नाटकीय नहीं, लेकिन थोड़ा भारी महसूस हो सकता है। खुद पर ज्यादा जिम्मेदारी ना लें। कोई करीबी अपनापन चाहता है। खुद को भावनात्मक स्पेस दें। जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा लग सकता है, जिससे सोशल लाइफ से कटाव हो सकता है। बुद्धि तेज काम कर रही है। उन लोगों को पहचानेंगे जो टाइम वेस्ट कर रहे हैं। इस हफ्ते जो सबक सीखेंगे, वह फ्यूचर में बड़ा फायदा देगा।

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: शनिवार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रविवार के दिन सूर्य देव को जल देते हुए करें इन मंत्रों का जाप, करियर में होगी तर

कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल

इस हफ्ते दिमाग थोड़ा भरा हुआ महसूस हो सकता है। ज्यादा सोचने से आसान चीजें कठिन लग सकती हैं। जरूरत पड़ने पर पीछे हटें। काम या भविष्य से जुड़ा नया विचार सफल हो सकता है। कन्फ्यूजन दूर होगी। हकीकत का सामना करेंगे और प्रैक्टिकल फैसले लेंगे। पुरानी इच्छाएं पूरी होने के चांस हैं। इमोशनली फीलिंग्स कंट्रोल करना मुश्किल लग सकता है। भरोसेमंद दोस्त से बात करें।

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: शनिवार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य देव को सुबह में कब तक जल अर्पित कर सकते हैं? जानिए सही नियम

मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल

यह हफ्ता शांत गति से आगे बढ़ेगा। चीजें धीरे-धीरे सही दिशा में जा रही हैं। आप समझ पाएंगे कि कोई चीज क्यों रुकी थी। अपनी अंतरात्मा पर भरोसा रखें, लेकिन वास्तविकता से जुड़े रहें। पुरानी चीजों को पीछे छोड़ रहे हैं। इमोशनल बन सकते हैं, लेकिन रिसोर्सेज की कोई कमी नहीं। फैमिली या दोस्त से सपोर्ट मिलेगा। खुद को एक्सेप्ट करें और बिना डर के आगे बढ़ें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज धूमधाम से मनाया जाएगा ईस्टर का पर्व, चर्च में होगी प्रार्थनाएं, जानें महत्व

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: सोमवार

यह साप्ताहिक टैरो राशिफल आपको याद दिलाता है कि इस सप्ताह आपकी असली शक्ति आपकी शांति और धैर्य में छिपी है। बेवजह का दबाव कम करें, अपनी भावनाओं को समझें और ठंडे दिमाग से फैसले लें।

डॉ. मधु कोटिया

(आध्यात्मिक काउंसलर, एनर्जी हीलर, टैरो रीडर और अंक ज्योतिषी)

Email: madhukotiya@gmail.com

Website: https://madhukotiya.com/

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!