shani jayanti 2026 alert 6 people aquarius horoscope aries libra must do shani puja sade sati dhaiya mantra Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर पूजा से ना चूकें ये 6 लोग, इन मंत्रों से तुरंत प्रसन्न होंगे शनिदेव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर पूजा से ना चूकें ये 6 लोग, इन मंत्रों से तुरंत प्रसन्न होंगे शनिदेव

Shani Jayanti Puja: शनि जयंती पर जानिए किन 6 लोगों को शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए? इसी के साथ जानें शनिदेव को इस दिन किन मंत्रों से प्रसन्न किया जा सकता है?

Wed, 6 May 2026 10:23 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर पूजा से ना चूकें ये 6 लोग, इन मंत्रों से तुरंत प्रसन्न होंगे शनिदेव

शनि जयंती पर हर किसी को शनिदेव की पूजा करनी चाहिए लेकिन 6 लोग ऐसे हैं जिन्हें बिल्कुल भी नहीं चूकना चाहिए। आज इन 6 लोगों के बारे में ही जानेंगे। बता दें कि साल 2026 में शनि जयंती 16 मई को है। शनिदेव को न्याय देवता और कर्मफल दाता के रूप में जाना जाता है। शनि जयंती के दिन कई गई शनिदेव की पूजा जिंदगी में कई अच्छे बदलाव ला सकती है। वहीं कुछ राशियां ऐसी है जिनको इस दिन की पूजा का डबल फायदा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर शनि जयंती 2026 के दिन किन लोगों को पूजा जरूर करनी है और इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने का मंत्र कौन सा है?

शनि जयंती पर पूजा से ना चूकें ये 6 लोग, इन मंत्रों से तुरंत प्रसन्न होंगे शनिदेव-

कुंभ और मकर राशि

कुंभ और मकर राशि पर शनिदेव हमेशा मेहरबान रहते हैं। इन दोनों राशियों के स्वामी ग्रह शनिदेव ही हैं। ऐसे में शनि का सीधा असर इन राशियों की जिंदगी पर पड़ता है। शनिदेव की पूजा करने से इन दोनों राशियों के जातकों की जिंदगी में स्थिरता आती है। साथ ही जिंदगी में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं। शनि जयंती के दिन इन दोनों राशियों के जातकों को शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए।

तुला राशि वालों पर शनिदेव होंगे मेहरबान

तुला राशि वालों को शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि इस राशि में उच्च के होते हैं। अगर इस राशि के जातक शनिदेव की हमेशा पूजा करें तो इनके मान-सम्मान और पद में वृद्धि होती है। वहीं शनि जयंती पर अगर तुला राशि वाले शनिदेव की पूजा सच्चे मन से करेंगे तो जिंदगी में यकीनन सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि जयंती 2026: इन 6 चीजों को भूलकर भी ना खरीदें, देख लें पूरी लिस्ट

मेष राशि वाले करें शनिदेव की पूजा

मेष राशि के लोगों को शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि में शनि नीच के होते हैं। ऐसे में शनि इन लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी करते हैं। ऐसे में जिंदगी में कई बाधाएं आती हैं और अनुशाषन में भी कमी होती है। मेष राशि वालों को नियमित रूप से शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। वहीं शनि जयंती वाले दिन तो विधि-विधान से शनिदेव की पूजा-अर्चना करना जरूरी है।

साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान लोग

साढ़ेसाती और ढैय्या के समय शनिदेव व्यक्ति के धैर्य और उसके किए गए कर्मों की परीक्षा लेते हैं। इस दौरान कई लोगों को तनाव महसूस होता है। वहीं कुछ लोगों को पैसों से जुड़ी दिक्कत आ सकती है। साथ ही इससे सेहत भी थोड़ी कमजोर हो सकती है। हालाकि शनि जंयती के दिन पूजा करने से शनिदेव का ये असर थोड़ा कम हो सकता है। शनिदेव की पूजा से मुश्किल समय का सामना करने की ताकत मिलती है। जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष है वो भी इस पूजा को कर सकते हैं। शनि जयंती पर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का तेल जरूर जलाएं। इसके अलावा शनि चालीसा का पाठ जरूर करें। पूजा के बाद आप जरूरतमंदों को दान भी करें।

शनि देव को प्रसन्न करने के 3 मंत्र

1. ॐ शं शनैश्चराय नमः

2. ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः

3. ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम्। छाया मार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्॥

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि जयंती उपाय: 1 रोटी और ये चमत्कारी मंत्र, एक साथ दूर होंगे कई दोष

काम की बात करें नोट

यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि शनिदेव सिर्फ पूजा से नहीं बल्कि लोगों को कर्म से भी प्रसन्न होते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा तरीका है कि काम में ईमानदारी रखकर मेहनत की जाए और साथ ही दूसरों की मदद की जाए। वहीं अगर आपको अपनी राशि या कुंडली के बारे में ज्यादा नहीं पता है तो आप हनुमान भगवान की पूजा कर सकते हैं। दरअसल ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा करने वालों को शनिदेव कभी कष्ट नहीं देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Shani Jayanti 2026: कब है शनि जयंती? नोट करें शुभ मुहूर्त, ना करें ये गलतियां

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!