vrishabh rashi me surya budh yuti maha sanyog 15 may 2026 mercury sun conjunction sbubh fal 4 zodiac benefits 15 मई से 4 राशियों की जिंदगी में आएंगी खुशियां, सूर्य-बुध की युति से बनेगा महासंयोग, ग्रहों की हलचल दिलाएगी तरक्की, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

15 मई से 4 राशियों की जिंदगी में आएंगी खुशियां, सूर्य-बुध की युति से बनेगा महासंयोग, ग्रहों की हलचल दिलाएगी तरक्की

Sun Mercury Conjunction Benefits: 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में गोचर करने वाला है जोकि शुक्र की राशि है। इसी के साथ सूर्य-बुध की युति बनेगी जिसका लाभ कुल 4 राशियों को मिलने वाला है।

Sat, 9 May 2026 09:28 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
15 मई से 4 राशियों की जिंदगी में आएंगी खुशियां, सूर्य-बुध की युति से बनेगा महासंयोग, ग्रहों की हलचल दिलाएगी तरक्की

ज्योतिषीय दृष्टि से मई का महीना बेहद ही खास है। इस महीने को काफी हलचल वाला माना जा रहा है। कई बड़े ग्रह अपनी चाल बदल रहे हैं जिसकी वजह से खास ग्रह संयोग बन रहे हैं। 15 मई के आसपास बड़े ग्रहों की हलचल देखने को मिलेगी। सूर्य और बुध की स्थिति में ऐसा बदलाव होगा जिसका असर कई राशियों पर साफ दिखाई दे सकता है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर आने वाले समय में वृषभ राशि में सूर्य और बुध की हलचल दिखेगी। वृषभ शुक्र की राशि है और इस वजह से ये महासंयोग कई राशियों के लिए अच्छे दिन लाएगा। आइए जानते हैं कि आखिर किन राशियों को ग्रहों की इन हलचल से लाभ मिलेगा?

ग्रहों महासंयोग से मिलने वाले लाभ

शास्त्र के हिसाब से जब एक साथ कई बड़े ग्रहों के बीच हलचल मचती हैं तो कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं। आने वाले समय में सूर्य और बुध गोचर करेंगे और इसका असर कुल 4 राशियों पर पूरी तरह से दिखेगा। डबल गोचर के प्रभाव से इन राशियों को प्रोफेशनल लाइफ और धन संबंधी चीजों में ग्रोथ दिखेगी। अचानक से धन लाभ के संकेत मिल सकते हैं। इनकम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस दौरान इन्वेस्टमेंट का अच्छा लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को इस समय आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। इनकम के नए सोर्स बनेंगे तो वहीं कुछ लोगों के लिए नौकरी में अच्छी ग्रोथ मिल मिलने के संकेत है। अटके हुए सारे काम इस दौरान पूरे होते दिखेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में भी अच्छा बदलाव दिखेगा। रिश्ते पहले से और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 मई को ग्रहों के बीच बड़ा उलट-फेर, शुक्र-बुध की युति से 4 राशियों को लाभ

सिंह राशि

15 मई को ग्रहों की चाल सिंह राशि के लिए गुड न्यूज ला सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में अच्छी खासी ग्रोथ देखने को मिलेगी। वहीं नौकरी में प्रमोशन हो सकता है या फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। इस दौरान सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा और काम की तारीफ भी होगी। सेहत में सुधार आएगा और अटका हुआ पैसा मिलने के संकेत भी मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गजकेसरी योग: 18 मई को खुलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, चंद्र-गुरु की युति देगी लाभ

तुला राशि

ग्रहों के बीच बदलती स्थिति तुला राशि वालों के लिए लकी माना जा रहा है। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। जो काम अभी तक रुके हुए थे अब उनमें तेजी आएगी। इस दौरान सोच-विचार कर अच्छा इन्वेस्टमेंट किया जाए तो फायदा मिल सकता है। अगर काफी लंबे समय से कुछ नया काम शुरू करने की सोच रहे थे तो अब वो समय है कि इस पर अमल किया जाए। रिश्ते बेहतर होंगे और लोगों के साथ आपसी समझ भी बढ़ेगी जिससे जिंदगी में सुकून आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि में मंगल गोचर, 11 मई से 4 राशियों के लिए अच्छे योग, मिलेगा धन लाभ

मकर राशि

ग्रहों में मची हलचल मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों में अच्छी खासी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इस राशि के जातकों को नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं कुछ के हाथ नए अवसर भी लग सकते हैं। अगर बहुत दिनों से नई और अच्छी नौकरी की तलाश रही है तो इस दौरान वो तलाश पूरी हो सकती है। प्रॉपर्टी और गाड़ी खरीदने के भी योग बनने की संभावना है। मेहनत रंग लाएगी जिसकी वजह से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!