weekly numerology horoscope 19 25 April 2026 future predictions ank jyotish saptahik rashifal Numerology Weekly Horoscope 19 to 25 April 2026: मूलांक 1 से 9 के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology Weekly Horoscope 19 to 25 April 2026: मूलांक 1 से 9 के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

Numerology Weekly Horoscope, साप्ताहिक अंक ज्योतिष 19 से 25 अप्रैल 2026: मूलांक 1 से 9 के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है? जानिए करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और धन का साप्ताहिक राशिफल। मूलांक और जन्मतिथि के अनुसार…

Sun, 19 April 2026 07:49 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology Weekly Horoscope 19 to 25 April 2026: मूलांक 1 से 9 के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

Weekly Numerology Horoscope (साप्ताहिक अंकराशि) : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देता है। जैसे नाम के आधार पर राशि तय होती है, वैसे ही जन्म तिथि के आधार पर अंक ज्योतिष में आपका एक नंबर होता है। अंकशास्त्र में अपना भाग्यांक निकालने के लिए जन्म तिथि, महीना और वर्ष को जोड़कर उसे एक अंक (1 से 9) में बदल लिया जाता है। यही आपका भाग्यांक कहलाता है। उदाहरण के लिए, 2, 11 या 20 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है। आइए जानते हैं 19 से 25 अप्रैल 2026 तक का यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं? जानें खूबियां

मूलांक 1

मूलांक 1 के लिए यह सप्ताह रचनात्मकता को निखारने वाला रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है और आपके फैसले अधिकतर सही साबित होंगे। हालांकि, हर बार मनचाहा परिणाम न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। इस दौरान उधार देने या लेने से बचना बेहतर रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन कभी-कभी सुस्ती महसूस हो सकती है।

मूलांक 2

मूलांक 2 के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कामकाज और व्यापार में किस्मत का साथ कम मिलेगा, जिससे रुके हुए काम आगे खिसक सकते हैं। हालांकि आलोचना आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। बड़े निवेश से बचना समझदारी होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है और संपत्ति से जुड़े लाभ के योग बन सकते हैं।

मूलांक 3

मूलांक 3 के लिए यह सप्ताह लाभदायक साबित हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। मेहनत और ध्यान से काम करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है और अधिकारी भी खुश रहेंगे। कला के प्रति रुचि बढ़ेगी और व्यापार में भी फायदा होगा। हालांकि सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

मूलांक 4

मूलांक 4 के लिए यह सप्ताह संयम रखने का संकेत दे रहा है। गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण जरूरी है, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे और पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के मौके मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। छात्रों को खेलकूद में सफलता मिल सकती है।

मूलांक 5

मूलांक 5 के लिए यह सप्ताह कुल मिलाकर ठीक रहेगा। व्यापार से जुड़ी आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। सेहत में जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें और बड़ों की सलाह लें। गलत संगति से दूर रहें और मानसिक संतुलन बनाए रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: पढ़ाई-लिखाई में काफी अच्छे होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

मूलांक 6

मूलांक 6 के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने का है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार या दोस्तों से सलाह जरूर लें। व्यापार में जोखिम उठाने से बचें। घर में किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है। कोई अच्छा समाचार मिल सकता है और परिवार के साथ घूमने का प्लान भी बन सकता है। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।

मूलांक 7

मूलांक 7 के लिए यह सप्ताह थोड़ी सावधानी बरतने का संकेत देता है। घर-परिवार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं और ध्यान भटक सकता है। किसी पर जल्दी भरोसा न करें और धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से भी सतर्क रहें, खासकर खून से जुड़ी समस्याओं को लेकर। ऑफिस में अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: गुस्से पर काबू करें इस मूलांक के लड़के, बनी बनाई बातें होंगी खराब

मूलांक 8

मूलांक 8 के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। कार्यस्थल का माहौल अच्छा रहेगा और रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें, क्योंकि पुरानी बातें तनाव दे सकती हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और पुराने रोगों में राहत मिल सकती है। आय सामान्य रहेगी, लेकिन परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का मौका मिल सकता है। छात्रों को सफलता मिल सकती है।

मूलांक 9

मूलांक 9 के लिए यह सप्ताह सम्मान और प्रगति लेकर आएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। नकारात्मक सोच से बाहर निकलने की कोशिश करें। अधूरी जानकारी को पूरा करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यापार में नई दिशा मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें और किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!