अंक ज्योतिष: 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं? जानें खूबियां और कमियां
जो व्यक्ति किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेता है, उसका मूलांक 7 माना जाता है। ऐसे लोगों की पर्सनैलिटी विशेष मानी जाती है क्योंकि उन पर केतु का प्रभाव होता है। ये लोग आमतौर पर रहस्यमयी स्वभाव के, सोचने-समझने वाले और थोड़े मनमौजी प्रवृत्ति के होते हैं। चलिए इनकी खूबियां जानते हैं।

अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। उदाहरण के लिए, मूलांक 7 का संबंध केतु ग्रह से बताया गया है। जो व्यक्ति किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेता है, उसका मूलांक 7 माना जाता है। ऐसे लोगों की पर्सनैलिटी विशेष मानी जाती है क्योंकि उन पर केतु का प्रभाव होता है। ये लोग आमतौर पर रहस्यमयी स्वभाव के, सोचने-समझने वाले और थोड़े मनमौजी प्रवृत्ति के होते हैं। चलिए इनकी खूबियां जानते हैं।
मूलांक 7 की खासियतें
अंक ज्योतिष के मुताबिक में मूलांक 7 का स्वामी ग्रह 'केतु' को माना गया है। केतु गहराई, आध्यात्म, रहस्य और ज्ञान का प्रतीक है। ये लोग अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना पसंद करते हैं। ये दूसरों की बातों पर ज्यादा निर्भर नहीं रहते और अपनी पसंद के अनुसार फैसले लेते हैं। ऐसे व्यक्ति काफी आत्मविश्वासी होते हैं और चुनौतियों से डरते नहीं हैं। यही कारण है कि ये कठिन परिस्थितियों का भी आसानी से सामना कर लेते हैं।
आर्थिक स्थिति
मूलांक 7 वाले बच्चे जिस घर में जन्म लेते हैं, वहां का माहौल अचानक से सकारात्मक होने लगता है। इनके जन्म के बाद परिवार में सुख-समृद्धि आती है और पिता या घर के मुखिया के रुके हुए काम तेजी से बनने लगते हैं। इनकी किस्मत का प्रभाव इतना तेज होता है कि परिवार को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। ये लोग अपनी मेहनत और भाग्य से परिवार का नाम रोशन करते हैं।
केतु का प्रभाव
केतु के प्रभाव के कारण इनमें अच्छी समझ और बुद्धिमानी देखी जाती है। ये अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और जीवन में मान-सम्मान, सफलता और धन भी प्राप्त करते हैं।
लक्ष्य को लेकर फोकस्ड रहते हैं
मूलांक 7 वाले लोग अपने लक्ष्य को लेकर बहुत गंभीर और केंद्रित रहते हैं। इनमें धैर्य होता है और ये अपने जीवनसाथी के प्रति भी वफादार और सहयोगी होते हैं, जिससे ये अच्छे पार्टनर साबित होते हैं।
स्वभाव में रहस्य होता है
इनका स्वभाव थोड़ा रहस्यमयी होता है, इसलिए लोग इन्हें पूरी तरह समझ नहीं पाते। ये अक्सर समझदार और बुद्धिमान लोगों की संगति में रहना पसंद करते हैं और अपनी अलग पहचान बनाए रखते हैं।
अन्य खूबियां
मूलांक 7 वाले लोग अपने लक्ष्यों को लेकर काफी गंभीर होते हैं। ये जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं। इनमें धैर्य की अच्छी क्षमता होती है। निजी जीवन में भी ये अपने रिश्तों को पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाते हैं। अपने पार्टनर के प्रति ये बेहद संवेदनशील और वफादार होते हैं और हर कदम पर साथ देने की कोशिश करते हैं। इनके इसी स्वभाव और सपोर्टिव नेचर की वजह से लोग इनकी ओर आकर्षित होते हैं। साथ ही, अपनी बातों और व्यवहार से ये आसानी से दूसरों का दिल जीत लेते हैं।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन