Weekly Lucky zodiacs Rashifal Weekly Horoscope 11-17 May 2026 Future Predictions 11 से 17 मई तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, सूर्य, शुक्र, मंगल, बुध की चाल देगी फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

11 से 17 मई तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, सूर्य, शुक्र, मंगल, बुध की चाल देगी फायदा

Weekly Lucky zodiacs, Weekly Horoscope : ग्रहों की चाल से 11-17 मई का सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं, 11 से 17 मई का सप्ताह क्या आपके लिए लकी साबित होगा या नहीं और वो भी कैसे-

Mon, 11 May 2026 12:54 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
11 से 17 मई तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, सूर्य, शुक्र, मंगल, बुध की चाल देगी फायदा

Weekly Lucky zodiacs Rashifal Weekly Horoscope 11-17 May 2026, साप्ताहिक राशिफल: ग्रहों की चाल के अनुसार, साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। 11 मई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में गजलक्ष्मी, रूचक राजयोग और बुधादित्य राजयोग का संयोग रहेगा। 11 मई के दिन मंगल का प्रवेश मेष राशि में होगा, जिससे रूचक राजयोग बन रहा है। वर्तमान समय में शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य और बुध मेष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में हैं। शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं, 14 मई के दिन शुक्र का गोचर मिथुन राशि में होगा। 15 मई के दिन सूर्य और बुध का गोचर वृषभ राशि में होगा। चंद्रमा कुंभ, मीन, मेष, और वृषभ राशि में रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 11 से 17 मई का सप्ताह किन राशियों के लिए शुभ रहेगा-

11 से 17 मई तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, सूर्य, शुक्र, मंगल, बुध की चाल देगी फायदा

तुला राशि के लिए कैसा रहेगा 11 से 17 मई का सप्ताह?

  • इस हफ्ते सितारे पूरी तरह आपके पक्ष में हैं।
  • मंगल का प्रभाव आपकी एनर्जी को हाई रखेगा।
  • कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी।
  • अगर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो यह सप्ताह सबसे अच्छा है।
  • अचानक कहीं से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से मेष राशि में मंगल गोचर, 20 जून तक इन राशियों की लाइफ रहेगी एनर्जेटिक
ये भी पढ़ें:मंगल और गुरु मिलकर मचाएंगे धमाल, इन 4 राशियों का बढ़ेगा धन और क्रिएटिविटी

सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा 11 से 17 मई का सप्ताह?

  • सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह मान-सम्मान में वृद्धि वाला रहेगा।
  • नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।
  • परिवार की ओर से कोई मांगलिक समाचार मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा।

धनु राशि के लिए कैसा रहेगा 11 से 17 मई का सप्ताह?

  • इस सप्ताह आपकी मानसिक क्लैरिटी बढ़ेगी।
  • आप कठिन फैसले आसानी से ले पाएंगे।
  • बिजनेस करने वालों के लिए ये सप्ताह विशेष लाभकारी रहेगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
  • जीवनसाथी के साथ चल रहे पुराने मनमुटाव दूर होंगे और नजदीकियां बढ़ेंगी।

वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा 11 से 17 मई का सप्ताह?

  • वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बड़ी उपलब्धि का है।
  • जो छात्र विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस हफ्ते कोई सकारात्मक जवाब मिल सकता है।
  • शेयर मार्केट या जमीन में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि के राहु की चाल करेगी धमाल, इन 5 राशियों पर बरसेगी खुशियां ही खुशियां
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!