Mars in Aries Rashifal Mars Transit Mangal Gochar Mesh rashi me in rashiyo ke liye shubh lucky zodiacs in 2026 कल से मेष राशि में मंगल गोचर, 20 जून तक इन राशियों की लाइफ रहेगी एनर्जेटिक, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से मेष राशि में मंगल गोचर, 20 जून तक इन राशियों की लाइफ रहेगी एनर्जेटिक

Mars in Aries Rashifal Mars Transit 2026: जब मंगल अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करते हैं, तो उनकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है। इसलिए ये गोचर कुछ जातकों के भीतर एक नई एनर्जी और आत्मविश्वास भरने वाला है।

Sun, 10 May 2026 09:09 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से मेष राशि में मंगल गोचर, 20 जून तक इन राशियों की लाइफ रहेगी एनर्जेटिक

Mars in Aries Rashifal Mars Transit, मंगल मेष गोचर 2026 : ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और युद्ध का कारक माना जाता है। जब मंगल अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करते हैं, तो उनकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 मई 2026 के दिन दोपहर में 12 बजकर 47 मिनट पर मेष राशि में मंगल का गोचर होगा। स्वयं की मेष राशि में मंगल 20 जून तक रहेंगे। मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है और मंगल भी अग्नि प्रधान ग्रह हैं। इसलिए यह गोचर कुछ जातकों के भीतर एक नई एनर्जी और आत्मविश्वास भरने वाला है। गोचर की स्थिति के अनुसार, मंगल का अपनी ही राशि मेष में आना कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा-

कल से मेष राशि में मंगल गोचर, 20 जून तक इन राशियों की लाइफ रहेगी एनर्जेटिक

मेष राशि के लिए मंगल गोचर कैसा रहेगा?

  • मंगल आपकी ही राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे। यह समय आपके लिए खुद को साबित करने का है।
  • आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
  • लीडरशिप क्वालिटी बढ़ेगी।
  • आप जो भी निर्णय लेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी।
  • ऊर्जा ज्यादा होने के कारण गुस्सा जल्दी आ सकता है। इसलिए जुबान पर कंट्रोल रखें।

मिथुन राशि के लिए मंगल गोचर कैसा रहेगा?

  • मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर आय के भाव (11वें भाव) में होने जा रहा है।
  • लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
  • आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे।
  • सामाजिक दायरे में आपकी पहचान बढ़ेगी।
  • प्रभावशाली लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल और गुरु मिलकर मचाएंगे धमाल, इन 4 राशियों का बढ़ेगा धन और क्रिएटिविटी
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि के राहु की चाल करेगी धमाल, इन 5 राशियों पर बरसेगी खुशियां ही खुशियां

सिंह राशि के लिए मंगल गोचर कैसा रहेगा?

  • सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल भाग्य स्थान (9वें भाव) में गोचर करेंगे।
  • किस्मत का साथ मिलेगा।
  • आपके रुके हुए काम अब रफ्तार पकड़ेंगे।
  • आप विदेश जाने या उच्च शिक्षा की योजना बना रहे हैं, तो यह समय सबसे अनुकूल है।
  • किसी तीर्थ यात्रा या मांगलिक कार्य में शामिल होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि के लिए मंगल गोचर कैसा रहेगा?

  • धनु राशि वालों के लिए मंगल पंचम भाव में रहेंगे, जो शिक्षा, प्रेम और संतान का स्थान है।
  • जो छात्र किसी कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है।
  • निवेशों से लाभ होने की संभावना बढ़ जाएगी।

मंगल की शुभता बढ़ाने के उपाय

अगर मंगल के इस गोचर का आप पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो ये आसान काम जरूर करें-

  1. मंगल का मेष गोचर आलस्य छोड़कर एक्शन में आने का संकेत है। इस दौरान जो लोग मेहनत करने से नहीं डरेंगे, उन्हें मंगल देव मालामाल कर सकते हैं।
  2. मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और बूंदी का प्रसाद बांटें।
  3. महत्वपूर्ण कार्यों पर जाते समय लाल रंग का रुमाल साथ रखें या लाल तिलक लगाएं।
  4. भाइयों का सम्मान करें। मंगल रिश्तों में भाइयों का प्रतिनिधित्व करता है। अपने भाइयों से संबंध मधुर रखें। इससे मंगल का शुभ प्रभाव बढ़ता है।
  5. मसूर की दाल का दान करें। मंगलवार को जरूरतमंदों को लाल मसूर की दाल दान करना बहुत लाभकारी होता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:2 दिन बाद से इन राशियों का सूर्य समान चमकेगा भाग्य, सूर्य गोचर से बढ़ेगा सम्मान
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!