आज से 10 अक्टूबर तक इन राशियों का भाग्य रौशन, सूर्य गोचर से होगा लाभ
Transit Of Sun Rashifal Surya Gochar 2025 : आज सूर्य देव ने सुबह के समय में नक्षत्र परिवर्तन किया है। ग्रहों के राजा सूर्य की चाल के प्रभाव के रूप में कुछ राशियों का भाग्य सूर्य के तेज समान चमक सकता है।

Transit Of Sun Rashifal Surya Gochar: सूर्य ग्रहों के राजा हैं, जो हमेशा सीधी चाल में ही गोचर करते हैं। इस समय सूर्य कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। आज सूर्य देव ने सुबह के समय में नक्षत्र परिवर्तन किया है। सूर्य की चाल सभी राशियों पर प्रभाव डालती है। पंचांग के अनुसार, 27 सितंबर को सुबह के 07:14 मिनट पर सूर्य देव ने उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से हस्त नक्षत्र में गोचर किया है। इस नक्षत्र में ग्रहों के राजा सूर्य 10 अक्टूबर की शाम तक रहने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य का आज का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है-
आज से 10 अक्टूबर तक इन राशियों का भाग्य रौशन, सूर्य गोचर से होगा लाभ
धनु राशि
सूर्य का आज का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि के लिए शुभ माना जा रहा है।
शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा।
कारोबार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
रुका हुआ धन मिल सकता है।
एनर्जी हाई रहेगी।
कन्या राशि
सूर्य का आज का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेंगे।
परिवार का साथ मिलेगा।
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
आर्थिक तौर पर अच्छी खबर मिल सकती है।
वृषभ राशि
सूर्य का आज का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
एनर्जी का लेवल बढ़ेगा।
कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी।
पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बना रहेगा।
धन से जुड़े मामलों में सुधार नजर आएगा।
पूजा-पाठ में मन लगा रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन