Aaj Ka Rashifal 28 September 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 28 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 28 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 28 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sun, 28 Sep 2025 05:21 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 28 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 September 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। शुक्र, और केतु सिंह राशि में। सूर्य और बुध कन्या राशि में। मंगल तुला राशि में। चंद्रमा वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 28 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम,संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से 10 अक्टूबर तक इन राशियों का भाग्य रौशन, सूर्य गोचर से होगा लाभ

मिथुन राशि- शत्रु एक्टिव रहेंगे। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन खुद का नुकसान कर लेंगे। आपका कोई नुकसान नहीं होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय, लेखकों के लिए, कवियों के लिए, फिल्मकारों के लिए। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का शुभ संकेत चल रहा है।। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की सीधी चाल मचाएगी धमाल, 3 राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां

तुला राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी वर्जित रहेगा बाकी स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा।व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे भाग्यवश कुछ काम बनेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नए नए स्त्रोत बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 28 सितंबर का दिन कैसा रहेगा?

कुंभ राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!