Weekly Horoscope Tarot Rashifal 1-7 December 2025 Tarot Card Readings Weekly Horoscope, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 1-7 दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा, पढ़ें मेष राशि से लेकर मीन राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 1-7 दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा, पढ़ें मेष राशि से लेकर मीन राशिफल

Weekly Horoscope Tarot Card Readings: राशिफल की तरह ही टैरोकार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 1-7 दिसंबर का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

Mon, 1 Dec 2025 06:18 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 1-7 दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा, पढ़ें मेष राशि से लेकर मीन राशिफल

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल 1-7 दिसंबर 2025: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 1-7 दिसंबर का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।

टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 1-7 दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा, पढ़ें मेष राशि से लेकर मीन राशिफल

मेष राशि- 1-7 दिसंबर के सप्ताह में जीवन की जरूरतों को प्राथमिकता दें। अपने खर्चों पर पकड़ बनाकर रखें। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। हर छोटी बड़ी डिटेल पर नजर रखें। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन करें। प्रेम जताने के छोटे-मोटे तरीके आपके कनेक्शन को मजबूत करने में काफी मदद कर सकते हैं।

वृषभ राशि- 1-7 दिसंबर के सप्ताह में फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है। नेगेटिव विचार से बचें। खुले दिमाग से काम लें और नए विचारों और अवसरों के प्रति ग्रहणशील रहें। फालतू की खरीदारी करने से बचें। पैसे उधार देने से पहले दो बार सोचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पढें मेष राशि से लेकर मीन राशि का राशिफल

मिथुन राशि- 1-7 दिसंबर के सप्ताह में अपना फोकस लव लाइफ पर रखें। करियर के मामले में सावधानी के साथ प्लान करें। सही दिशा में जरूरी कदम उठाएं। पैसों के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क राशि- 1-7 दिसंबर के सप्ताह में विवादों को सुलझाने की कोशिश करें। जब आप एक दूसरे को समझेंगे तो आपका कनेक्शन और अधिक मजबूत होगा। आपकी क्षमता आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी।

सिंह राशि- 1-7 दिसंबर के सप्ताह में खुद पर भरोसा करें। बैलेंस बनाए रखें। जल्दबाजी में डिसीजन लेने से बचें। भावनाओं और तर्क के बीच संतुलन बनाकर सफलता प्राप्त करेंगे, जिससे प्रेम, करियर, वित्त और स्वास्थ्य में संतुलन का मार्ग प्रशस्त होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 1-7 दिसंबर तक का समय कैसा रहेगा?

कन्या राशि- 1-7 दिसंबर के सप्ताह में करियर के मामले में फोकस बनाए रखने से आपको अपने गोल्स हासिल करने में मदद मिलेगी। आप लाइफ में बैलेंस बनाने के लिए जाने जाते हैं। आपकी क्षमता जीवन के सभी पहलुओं में पॉजिटिव रिजल्ट हासिल करने में मदद करेगी।

तुला राशि- 1-7 दिसंबर के सप्ताह में स्वास्थ्य और वित्त पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। तुला राशि के जातकों को निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। अपने फ्यूचर को स्टेबल बनाने के लिए प्लान करें।

वृश्चिक राशि- 1-7 दिसंबर के सप्ताह में अपनी सेहत पर ध्यान दें। आज जीवन के सभी पहलुओं में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जाती है। समझदारी के साथ पैसों को मैनेज करें। अपने पार्टनर से फीलिंग्स शेयर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-31 दिसंबर तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें दिसंबर का राशिफल

धनु राशि- 1-7 दिसंबर के सप्ताह में आपको एक्टिव होना पड़ेगा। प्रेम, करियर, वित्त और स्वास्थ्य में नए अवसर मिलेंगे। बदलाव को अपनाएं और सर्वोत्तम परिणामों के लिए सकारात्मक रहें। बैलेंस डाइट लें। रोज एक्सरसाइज करें।

मकर राशि- 1-7 दिसंबर के सप्ताह में लाइफ में बैलेंस व खुद की देखभाल को प्राथमिकता दें। प्यार, करियर और स्वास्थ्य में परिवर्तनकारी बदलावों की अपेक्षा करें। नए अवसरों के लिए खुले रहें और सप्ताह की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए पॉजिटिव बने रहें।

कुंभ राशि- 1-7 दिसंबर का सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के लिए नए मौको और बदलावों को अपनाने का समय है। पॉजिटिव विचारों के साथ सप्ताह के दिनों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। अपने लक्ष्यों पर फोकस करने के लिए वक्त निकालें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोक्षदा एकादशी पर भद्रा का साया 10 घंटे से भी देर तक, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें:1 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी पर इन चीजों का करें दान, बढ़ेगी सुख-संपदा

मीन राशि- 1-7 दिसंबर का सप्ताह मीन राशि के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। इस महीने लव, करियर और धन के मामले में कई मौके मिल सकते हैं। इन बदलावों को पॉजिटिव नजरिए के साथ अपनाएं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!