Numerology Weekly Horoscope Number Horoscope from 1-7 December 2025 Rashifal for 1-9 Mulank Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 1-7 दिसंबर तक का टाइम कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 1-7 दिसंबर तक का टाइम कैसा रहेगा?

Numerology Weekly Horoscope 1-7 December 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Sun, 30 Nov 2025 05:59 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 1-7 दिसंबर तक का टाइम कैसा रहेगा?

Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप जान सकते हैं कि आपका 1-7 दिसंबर तक का समय शुभ रहेगा या जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। आइए मूलांक के अनुसार, जानते हैं आपका ये सप्ताह कैसा रहेगा-

1-9 मूलांक के लिए 1-7 दिसंबर तक का टाइम कैसा रहेगा?

मूलांक-1: 1-7 दिसंबर तक के टाइम में आपकी कड़ी मेहनत करने की प्रकृति और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने की क्षमता को पहचान मिलेगी। सिंगल व्यक्ति ऐसे व्यक्तियों की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जो अपने विचारों में शांत हों। कपल्स इस सप्ताह लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैवल करने की योजना बना सकते हैं। आपके करियर संबंधी दायित्व आपके प्रेम जीवन को प्रभावित कर सकते हैं।

मूलांक-2: 1-7 दिसंबर तक के टाइम में आपकी रणनीतिक सोच सामने आएगी। अधिकार प्रदान करने वाली नौकरी पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आपको अधिक जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जिससे काम का बोझ बढ़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-31 दिसंबर तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें दिसंबर का राशिफल

मूलांक-3: 1-7 दिसंबर तक के टाइम में कोई भी डीसीजन लेने से पहले दो बार सोचें। लॉन्ग टर्म के फाइनेंशियल प्लांस की जांच करना और अच्छे रिटर्न वाले इन्वेस्टमेंट के बजाय ज्यादा स्टेबल इन्वेस्टमेंट पर ध्यान केंद्रित करना अब जरूरी हो सकता है।

मूलांक-4: 1-7 दिसंबर तक के टाइम में अगर आप पूरे दिन कंप्यूटर के सामने बैठते हैं तो सही पोश्चर में रहने की कोशिश करें। कमिटेड लोगों को अपने फ्यूचर के लिए फाइनेंशियल प्लान बनाने पर बातचीत में शामिल होना चाहिए।

मूलांक-5: 1-7 दिसंबर तक के टाइम में गले, गर्दन और थायरॉयड से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधान रहें। अगर आप कुछ खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आप ऐसी चीज को प्राथमिकता दे सकते हैं, जो आपके परिवार की जरूरतों को पूरा करती हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 महीने तक शनि मार्गी से इन राशियों को होगा फायदा, जानें शनि की साढ़ेसाती के उपाय

मूलांक-6: 1-7 दिसंबर तक के टाइम में आपकी गट फीलिंग और चीजों को समझने की क्षमता इस सप्ताह मददगार साबित हो सकती है। उन जॉब्स के बारे में सोचें, जिनमें बहुत ज्यादा काम का प्रेशर न रहे। पैसों के मामले में सतर्क रहें।

मूलांक-7: 1-7 दिसंबर तक के टाइम में ऐसी कंपनी में जॉब पाने की कोशिश करें, जो वर्क फ्रॉम होम दे सके। कामकाजी मूलांक 7 वालों को ऐसे टास्क सौंपे जा सकते हैं, जो मैनेजमेंट के लिए जरूरी होंगे। प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करने का यह सही समय है।

मूलांक-8: 1-7 दिसंबर तक के टाइम आप फाइनेंस के क्षेत्र, बैंकिंग, या उन कंपनियों में अपना करियर सिक्योर कर सकते हैं, जिन्हें मैनेजमेंट की आवश्यकता होती है। पैसों के मैनेजमेंट से जुड़ी जॉब्स के लिए अप्लाई करते समय मुद्दों के बारे में बढ़ती जागरूकता जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 1 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें

मूलांक-9: 1-7 दिसंबर तक के टाइम में अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाएं रखें। उन पदों पर ध्यान केंद्रित करें, जिनमें ग्राहकों के साथ बातचीत करने की आवश्यकता होती है। निवेश के अवसर मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!