1 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी पर इन चीजों का करें दान, बढ़ेगी सुख-संपदा
Mokshada Ekadashi par kya daan kare: मोक्षदा एकादशी पर विष्णु जी के पूजन के साथ-साथ दान का भी विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन विधि-विधान के साथ श्री नारायण भगवान की पूजा करने के बाद दान किया जाता है।

Mokshada Ekadashi 2025: 1 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाता है, जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व है। मोक्षदा एकादशी पर विशेष रूप से श्री विष्णु पूजा होती है। धार्मिक मान्यता है की मोक्षदा एकादशी के दिन किया गया दान फलदायक माना जाता है। मोक्षदा एकादशी पर विष्णु पूजा, पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। दान हमेशा श्रद्धा और सच्चे मन से करना चाहिए। इसलिए अपनी राशि के अनुसार आज मोक्षदा एकादशी पर शुभ मुहूर्त में इन चीजों का करें दान।
दान उपाय- मोक्षदा एकादशी के दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है। इसलिए किसी मंदिर या ब्राह्मण को श्रीमद्भगवद्गीता का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। सभी 12 राशि के जातकों को आज मोक्षदा एकादशी के दिन श्रीमद्भगवद्गीता का दान करना चाहिए।
1 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी पर इन चीजों का करें दान, बढ़ेगी सुख-संपदा
- मेष: मोक्षदा एकादशी के दिन गुड़ या गेहूं का दान करें।
- वृषभ: मोक्षदा एकादशी के दिन सफेद मिठाई का दान करें।
- मिथुन: मोक्षदा एकादशी के दिन कामधेनु गाय की प्रतिमा का दान करें।
- कर्क: मोक्षदा एकादशी के दिन पीले फल का दान करें।
- सिंह: मोक्षदा एकादशी के दिन तुलसी का पौधा का दान करें।
- कन्या: मोक्षदा एकादशी के दिन अन्न (अनाज) का दान करें।
- तुला: मोक्षदा एकादशी के दिन धन का दान का दान करें।
- वृश्चिक: मोक्षदा एकादशी के दिन केसर की खीर या गुड़ का दान करें।
- धनु: मोक्षदा एकादशी के दिन हल्दी का दान का दान करें।
- मकर: मोक्षदा एकादशी के दिन काले तिल का दान करें।
- कुंभ: मोक्षदा एकादशी के दिन कंबल या अनाज का दान करें।
- मीन: मोक्षदा एकादशी के दिन पीला चंदन व पीले वस्त्र का दान करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन