चंद्र गोचर शनि जयंती पर, इन राशियों की चांदी जैसी चमकेगी किस्मत
Rashifal Moon Transit 2026 Horoscope Chandra Gochar : ज्योतिष शास्त्र में शनि जयंती का खास महत्व है। चंद्र ग्रह भावनाओं के कारक माने जाते हैं। चंद्र ग्रह के गोचर करने से कुछ राशियों को पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं।

Rashifal Moon Transit 2026 Horoscope Chandra Gochar : चंद्र ग्रह भावनाओं के कारक माने जाते हैं। चंद्र ग्रह इस समय तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि जयंती का खास महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि जयंती का दिन 16 मई 2026 के दिन पड़ रहा है। शनि जयंती के दिन चंद्र ग्रह की चाल बदलने वाली है। शनि जयंती के दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। 16 मई को मन के कारक चंद्र ग्रह रात में 10 बजकर 46 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में चंद्र ग्रह 18 मई तक रहने वाला है। वहीं, इस समय चंद्र ग्रह विशाखा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। शनि जयंती के दिन शाम को 05 बजकर 29 मिनट पर कृत्तिका नक्षत्र में चंद्र का गोचर होगा। कृत्तिका नक्षत्र में चंद्र का गोचर 17 मई 2026 तक होगा। चंद्र ग्रह के गोचर करने से कुछ राशियों को पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं लेकिन कुछ के लिए बुरा टाइम भी शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं चंद्र का डबल गोचर होने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है-
चंद्र गोचर शनि जयंती पर, इन राशियों की चांदी जैसी चमकेगी किस्मत
सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्र का डबल गोचर कैसा रहेगा?
सिंह राशि वालों के लिए शनि जयंती के दिन चंद्रमा का डबल गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। सुख-शांति का माहौल रहेगा। सालों से रुके हुए काम इस राशि के लोगों के बनने लगेंगे। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। करियर में प्रमोशन होने की भी संभावना है।
धनु राशि के जातकों के लिए चंद्र का डबल गोचर कैसा रहेगा?
शनि जयंती के दिन चंद्रमा का डबल गोचर धनु राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। बॉस और कलीग्स के सपोर्ट से करियर में आप सभी टास्क बखूबी कंप्लीट कर लेंगे। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। विदेश की यात्रा करने की भी संभावना है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्र का डबल गोचर कैसा रहेगा?
मिथुन राशि के जातकों को शनि जयंती के दिन चंद्रमा का डबल गोचर होने से काफी फायदा हो सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। किसी दोस्त की मदद से जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होने लगेगी। इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन