Rashifal Ketu Horoscope 2026 positive energy will shower on these 3 zodiacs Ketu Gochar मायावी ग्रह केतु का गोचर देगा लाभ ही लाभ, इन 3 राशियों पर बरसेगी पॉजिटिव एनर्जी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मायावी ग्रह केतु का गोचर देगा लाभ ही लाभ, इन 3 राशियों पर बरसेगी पॉजिटिव एनर्जी

Rashifal Ketu Horoscope 2026 : इस समय केतु मघा नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही केतु ग्रह नक्षत्र पद परिवर्तन करने जा रहे हैं। केतु की ये चाल कुछ राशियों को पॉजिटिव खबर देने वाली है।   

Sun, 3 May 2026 05:02 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मायावी ग्रह केतु का गोचर देगा लाभ ही लाभ, इन 3 राशियों पर बरसेगी पॉजिटिव एनर्जी

Rashifal Ketu Horoscope 2026, केतु गोचर 2026 : केतु मायावी ग्रह हैं। केतु की चाल का प्रभाव मेष समेत सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस समय केतु ग्रह सूर्य की सिंह राशि में बैठे हुए हैं। केतु ग्रह इस समय मघा नक्षत्र में विराजे हुए हैं। मायावी ग्रह केतु हमेशा उलटी चाल ही चलते हैं। समय-समय पर केतु अपना नक्षत्र पद परिवर्तन करते रहते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप 12 राशियों को प्रभाव झेलना पड़ता है। इस समय केतु मघा नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही केतु ग्रह नक्षत्र पद परिवर्तन करने जा रहे हैं। ऐसे में केतु पंचांग के अनुसार, मई के महीने में केतु मघा नक्षत्र के तीसरे पद में गोचर करेंगे। केतु के इस नक्षत्र पद परिवर्तन से कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे। 31 मई 2026 को रात में 02:28 बजे केतु ग्रह मघा नक्षत्र के तृतीया पद में एंटर करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं केतु की ये चाल किन राशियों को पॉजिटिव खबर देने वाली है-

मायावी ग्रह केतु का गोचर देगा लाभ ही लाभ, इन 3 राशियों पर बरसेगी पॉजिटिव एनर्जी

सिंह राशि वालों के लिए केतु का गोचर कैसा रहेगा?

केतु ग्रह के मघा नक्षत्र के तृतीया पद में एंटर करने से प्रिपरेशन कर रहे सिंह राशि के विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। कारोबार में बनाई गई योजनाएं सफलता के कदम चूमेंगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। किस्मत आपका साथ देगी। व्यापार की स्थिति में सुधार होगा। वहीं, रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्र गोचर शनि जयंती पर, इन राशियों की चांदी जैसी चमकेगी किस्मत
ये भी पढ़ें:11 मई तक सूर्य गोचर शुक्र के नक्षत्र में, इन राशियों का भाग्य होगा रौशन

धनु राशि वालों के लिए केतु का गोचर कैसा रहेगा?

धनु राशि के जातकों के लिए केतु ग्रह का मघा नक्षत्र के तृतीया पद में गोचर बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। निवेश करने के लिए यह समय आपके लिए अच्छा माना जा रहा है। अचानक से आपको धन लाभ हो सकता है। वहीं, व्यापार की स्थिति अच्छी रहने वाली है। सेहत में सुधार होगा साथ ही प्रेमी-प्रेमिकाओं के संबंध गहरे होंगे।

वृषभ राशि वालों के लिए केतु का गोचर कैसा रहेगा?

केतु ग्रह का मघा नक्षत्र के तृतीया पद में गोचर वृषभ राशि के लोगों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस राशि के लोगों को यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। व्यापार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, आपकी आर्थिक स्थितियां भी अच्छी होने वाली हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 3-9 मई तक का समय कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!