Weekly Horoscope 28 September-4 October 2024 aries to pisces lucky unlucky saptahik rashifal Weekly Horoscope: 28 सितंबर-4 अक्टूबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: 28 सितंबर-4 अक्टूबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 28 सितंबर-4 अक्टूबर 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

Fri, 26 Sep 2025 09:00 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Weekly Horoscope: 28 सितंबर-4 अक्टूबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope 28 September-4 October 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार, आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 28 सितंबर-4 अक्टूबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि- मेष राशि की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा बचना होगा। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मध्य सामान्य हो जाएगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। यात्रा का योग बनेगा। अंत में व्यावसायिक सफलता के प्रबल योग बनेंगे। थोड़ा सा मिलाजुला सप्ताह। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- धन आगमन है। शब्द-साधक की तरह रह रहे हैं। अच्छे-अच्छे लोगों से मुलाकात हो रही है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। मध्य खराब है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। अंत फिर सामान्य हो जाएगा। अच्छे दिनों की ओर बढ़ जाएंगे। भाग्य साथ देने लगेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्टूबर में गुरु करेंगे कर्क गोचर, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के योग

मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। सप्ताह की शुरुआत में शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। कार्य-विघ्न बाधा के साथ संपन्न होगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। मध्य में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और प्रेम, नौकरी सबकुछ बहुत अच्छा। अंत खराब दिख रहा है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। मिला जुला सप्ताह। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश बचकर करें। कुटुंब सुख में बाधा। बाकी स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं पर काबू रखें। भावुक मन से कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय। मध्य परेशानी भरा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ज्ञानार्जन का समय रहेगा। अंत बहुत अच्छा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। संपन्नता की ओर आगे बढ़ेंगे। मिला-जुला समय। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। मध्य में विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा, लेकिन मानसिक दबाव बना रहेगा। अंत में स्वास्थ्य पर ध्यान दें, थोड़ा मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। कुल मिलाकर ठीक ठाक सप्ताह है लेकिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- रौब-रुआब बना हुआ है। बहुत अच्छी स्थिति दिखाई पड़ रही है, बस थोड़ा खर्च की अधिकता जरूर हो सकती है। कटु भाषा के प्रयोग से बचें। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक ऊर्जा बढ़-चढ़कर रहेगी। मध्य में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का योग है लेकिन कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। अंत में विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। लेकिन भावनाओं पर काबू रखें। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

तुला राशि- सरकारी तंत्र से पंगेबाजी न करें। खर्च की अधिकता रहेगी। पिता से दूरी। शारीरिक तापमान बढ़ा रहेगा। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन जुबान पर काबू रखना और निवेश पर काबू रखना अच्छा रहेगा। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ मिलेगा। अंत में आप जो भी शुरू करना चाहते हैं, वह कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता के साथ भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का योग है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कलह से बचें। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली से पहले सूर्य का तुला गोचर, इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। मध्य में धन का आवक बढ़ेगा लेकिन निवेश से बचना है। कौटुंबिक सुख बढ़ेगा लेकिन जुबान पर काबू रखें। अंत में व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। अपनों का साथ है। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

धनु राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। सरकारी तंत्र का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। बहुत अच्छा समय। सप्ताह की शुरुआत में सिरदर्द, नेत्रपीड़ा व अज्ञात भय सताएगा। मध्य में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। तरक्की करेंगे। जो चाहेंगे वो होगा। अंत में धन बढ़ेगा। आमदनी बढ़ेगी। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी लेकिन जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मानसिक स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए सोर्स बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मध्य में खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। अज्ञात भय सताएगा। अंत बहुत अच्छा हो जाएगा एक सकारात्मक ऊर्जा आ जाएगी। जिस तरह से जीवन को चाहेंगे, उस तरह से पाएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा हो जाएगा। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। जीवनसाथी का साथ व स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अंत में बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें, आर्थिक तौर पर और मानसिक तौर पर। बाकी कुछ नुकसान नहीं होगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। सरकारी नौकरी के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रेम विवाह की ओर जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!