18 अक्टूबर से इन 3 राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की होगी कृपा दृष्टि, कर्क गोचर से होगा खूब लाभ
Guru Gochar October: देवगुरु बृहस्पति अक्टूबर महीने में अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। गुरु के कर्क राशि में जाने से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और धन लाभ के योग बनेंगे। जानें गुरु का कर्क गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ।

Guru Gochar 2025 Kark Rashi Mein: ज्योतिष शास्त्र में गुरु को धन, संपदा, वैभव व ऐश्वर्य का कारक माना गया है। गुरु का राशि परिवर्तन करीब एक साल में होता है। लेकिन साल 2025 में अप्रैल माह में गुरु ने मिथुन राशि में गोचर किया था और इस समय अतिचारी चाल चल रहे हैं और आने वाले 8 साल तक अतिचारी चाल चलेंगे। गुरु की अतिचारी का अर्थ तेज चाल से है। इसके कारण अक्टूबर में गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे। गुरु का कर्क गोचर 18 अक्टूबर को रात 09 बजकर 39 मिनट पर होगा और गुरु 4 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। गुरु के कर्क गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ भाग्यशाली राशियों पर देवगुरु बृहस्पति अपनी कृपा दृष्टि रखेंगे। जानें गुरु का कर्क गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ।
1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का गोचर अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे आएंगे। करियर में आप नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है।
2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए गुरु का गोचर आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा। इस समय आपको धन लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी, जिससे आर्थिक स्थिरता मिलेगी। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। नौकरी पेशा करने वालों की स्थिति अच्छी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है।
3. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए गुरु गोचर अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको नौकरी से जुड़े अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, जबकि कुछ जातकों को नौकरी में प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन