Horoscope Surya tula rashi parivartan 2025 sun transit in libra lucky zodiac signs rashifal दिवाली से पहले इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, सूर्य करेंगे तुला राशि में एंट्री, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

दिवाली से पहले इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, सूर्य करेंगे तुला राशि में एंट्री

Surya Tula Rashi Parivartan: दिवाली से पहले सूर्य शुक्र की तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के तुला गोचर से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू होगा। जानें शुक्र के तुला गोचर से किन राशियों के आएंगे अच्छे दिन।

Mon, 22 Sep 2025 01:24 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
दिवाली से पहले इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, सूर्य करेंगे तुला राशि में एंट्री

Surya Rashi Parivartan in Tula: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य को मान-सम्मान, आत्मविश्वास, पिता व साहस का कारक माना गया है। सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। दिवाली से पहले सूर्य 17 अक्टूबर को तुला राशि में गोचर करेंगे और 15 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। सूर्य के तुला गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि वालों पर पड़ेगा। सूर्य के तुला गोचर से तीन भाग्यशाली राशियों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। जानें सूर्य का तुला गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ।

1. कर्क राशि- सूर्य गोचर कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। इस समय आपके भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। कामकाज में वृद्धि होगी और सीनियर्स का साथ मिलेगा। उच्चाधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। आय में वृद्धि के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 22-28 सितंबर तक मेष से लेकर मीन राशि वालों की कैसी रहेगी लव लाइफ?

2. मकर राशि- मकर राशि वालों को सूर्य राशि परिवर्तन से अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। इस समय आपको करियर में उन्नति मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। करियर में नई पहचान बनाने में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारिक विस्तार संभव है। कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि हो सकती है। इनकम के नए सोर्स बनेंगे और पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसों का आगमन होगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापारियों को नई पार्टनरशिप मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!