साप्ताहिक राशिफल: मेष-तुला को फायदा, कुंभ-मीन वाले रहें सतर्क, जानें अपनी राशि का हाल
Weekly Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 22 से 28 फरवरी तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल (22- 28 फरवरी, 2026): वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (22- 28 फरवरी, 2026) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मेष राशि की व्यापारिक स्थिति बड़ी सुदृढ़ हो गई है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है या कोई नकारात्मकता इसमें रहेगी, खराब नहीं है। तो कुल मिलाकर एक अच्छी स्थिति की तरफ आप दिनों-दिन बढ़ रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में सितारों की तरह चमकेंगे, जिस चीज की ज़रूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। मध्य में धन का आवक बढ़ेगा, अपनों में वृद्धि होगी और अंत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होने के संकेत हैं। व्यापार के साथ-साथ पराक्रम बढ़ेगा। एक बड़ा ही शुभ सप्ताह आपका दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकताएं मन को परेशान करेंगी। मध्य में बहुत अच्छी स्थिति रहेगी। आपका कद बढ़ेगा, समाज में सराहे जाएंगे। ज़रूरत के हिसाब से चीज़ें उपलब्ध होंगी। अंत में शब्द साधक की तरह व्यवहार करेंगे। धन, कुटुंब अत्यंत सुखकारी होगा। तो सप्ताह की शुरुआत थोड़ा मध्यम है, बाकी स्थिति बहुत अच्छी है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान की भी स्थिति अच्छी है। थोड़ा सा चोट-चपेट न लगे, इस बात का ध्यान रखिएगा। सप्ताह की शुरुआत में रुका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नवीन स्रोत बनेंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मध्य में मन चिंतित रहेगा, घबराहट-बेचैनी बनी रहेगी। अंत बहुत अच्छा हो जाएगा, शुभता के प्रतीक हो जाएंगे और सब पर एक बहुत अच्छी छाप छोड़ेंगे। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि- कर्क राशि की पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही बहुत अच्छी दिख रही हैं। बस पिता से और सरकारी तंत्र से मत उलझिएगा। मूत्र रोग थोड़ा परेशान कर सकता है। लेकिन पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अच्छी है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए और अपने बड़ों से रिश्तों के बारे में ध्यान दीजिए। सप्ताह की शुरुआत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। मध्य में आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसा आएगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अंत में थोड़ा मन चिंतित रहेगा। घबराहट-बेचैनी बनी रहेगी, लेकिन अच्छा होगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
सिंह राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। थोड़ा उदर रोग से परेशान हो सकते हैं और नौकरी-चाकरी में थोड़ी स्ट्रगल संभव है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। मध्य में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी और अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। पूरा सप्ताह वंडरफुल है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। थोड़ा नर्व और स्किन की प्रॉब्लम हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बचकर पार करें। मध्य सामान्य हो जाएगा। यात्रा का योग बनेगा। भाग्य साथ देगा। अंत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
तुला राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा इन दिनों। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी होगी, व्यापार अच्छा होगा। लेकिन शुगर के जो लोग मरीज हैं, उन्हें थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी इन दिनों। जीवनसाथी का सानिध्य सप्ताह की शुरुआत में मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। मध्य खराब रहेगा, चोट-चपेट देने वाला होगा और अंत फिर सामान्य हो जाएगा। शुभता बनेगी, भाग्य साथ देगा। कुल मिलाकर सप्ताह का मध्य थोड़ा मध्यम है, इसके अलावा अच्छा समय है, शुभ समय है।
वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। घर में थोड़ी नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, बाकी सारी स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाइएगा। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। डिस्टर्बेंस रहेगा, लेकिन जीत आपकी होगी। मध्य में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी होगी, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। अंत थोड़ा खराब है, बचकर पार करिए, चोट-चपेट देने वाला, किसी परेशानी में डालने वाला होगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशि- धन बढ़ रहा है, यश बढ़ रहा है, कीर्ति बढ़ रही है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। हर लिहाज से बहुत अच्छा है, बस नाक-कान-गले की थोड़ी परेशानी हो सकती है। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। सप्ताह की शुरुआत में भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। बाकी आपकी स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। मध्य में स्वास्थ्य थोड़ा परेशान करेगा, लेकिन ठीक हो जाएगा, कोई बड़ी परेशानी नहीं। शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप शांत करा देंगे और उन्हें मनमाफिक जवाब दे देंगे। अंत बहुत आनंददायक होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति, स्वास्थ्य की स्थिति—हर लिहाज से बहुत अच्छा होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। लास्ट में वंडरफुल टाइम रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि- रोब-रुआब बना हुआ है, आपके अंदर एक तेज विद्यमान है। बस गंदी भाषा के प्रयोग से बचिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार आपका बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। सप्ताह का मध्य विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। और सप्ताह का अंत थोड़ा स्वास्थ्य के लिए मध्यम रहेगा, डिस्टर्बिंग रहेगा लेकिन जीत हो जाएगी आपकी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- थोड़ी घबराहट, बेचैनी, मानसिक परेशानी इत्यादि बनी रहेगी इन दिनों, लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं है। प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्यम है, लेकिन समीपता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में उन्नति करेंगे। मध्य में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, लेकिन गृह-कलेश रहेगा। अंत विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। मिला-जुला सप्ताह दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि- मीन राशि में थोड़ा मध्यम समय है। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिए। सरदर्द, नेत्र-पीड़ा, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम इत्यादि दिख रही है। प्रेम-संतान में उतार-चढ़ाव रहेगा, व्यापार आपका लगभग ठीक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में धन का आगमन बढ़ेगा, कुटुंब में वृद्धि होगी। मध्य में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अंत में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। सप्ताह लगभग ठीक है। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।




साइन इन