बुध के वक्री होने से इन राशियों को हो सकता है फायदा, इन राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां
ज्योतिषशास्त्र में बुध को दिमाग, बातचीत, पढ़ाई-लिखाई, कारोबार और फैसलों का कारक ग्रह माना जाता है। बुध मजबूत हो तो इंसान सही मौके पर सही बात कह पाता है और काम में आगे बढ़ता है। बुध कमजोर या वक्री हो जाए तो दिमाग भटका रहता है, बातों में गलतफहमी बनती है और काम अटकने लगते हैं।

ज्योतिषशास्त्र में बुध को दिमाग, बातचीत, पढ़ाई-लिखाई, कारोबार और फैसलों का कारक ग्रह माना जाता है। बुध मजबूत हो तो इंसान सही मौके पर सही बात कह पाता है और काम में आगे बढ़ता है। बुध कमजोर या वक्री हो जाए तो दिमाग भटका रहता है, बातों में गलतफहमी बनती है और काम अटकने लगते हैं। मिथुन और कन्या बुध की अपनी राशियां हैं, इसलिए यहां बुध अच्छा फल देता है। वहीं मीन राशि में बुध कमजोर माना जाता है। इस बार बुध 26 फरवरी 2026 को रात 11:50 बजे कुंभ राशि में वक्री होगा। आइए जानते हैं, बुध के वक्री होने से किन राशियों को होगा लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- कामकाज में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। लोगों से बात करके फायदा उठाएंगे। नौकरी और बिजनेस में धीरे-धीरे फायदा मिलेगा। पैसों में अचानक लाभ हो सकता है। रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, बस ज्यादा थकान से बचें।
वृषभ राशि- ऑफिस में सावधानी रखनी होगी। बातचीत में गलती होने से बात बिगड़ सकती है। नौकरी में बदलाव का मन बनेगा। बिजनेस में मुकाबला बढ़ेगा। खर्च ज्यादा होंगे, बचत कम होगी। रिश्तों में अहंकार से दूरी बन सकती है।
मिथुन राशि- किस्मत का साथ थोड़ा कमजोर रह सकता है। लंबी यात्रा टल सकती है। पिता से जुड़ी बातों में मन भारी रहेगा। नौकरी में मनचाहा फायदा नहीं मिलेगा। बिजनेस में टक्कर मिलेगी। पैसों में लापरवाही नुकसान करा सकती है।
कर्क राशि- अचानक फायदा मिलने के योग हैं, लेकिन रुकावटें भी रहेंगी। ऑफिस में सहकर्मियों से बहस हो सकती है। बिजनेस में मुनाफा सीमित रहेगा। पैसों को संभालकर चलें। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है।
सिंह राशि- पार्टनर और दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में सीनियर से तकरार की स्थिति बन सकती है। बिजनेस पार्टनर से मतभेद बढ़ेंगे। कमाई होगी, लेकिन बचत नहीं बन पाएगी। जीवनसाथी की सेहत पर खर्च हो सकता है।
कन्या राशि- घर-परिवार में तनाव रहेगा। काम में देरी और ट्रांसफर जैसी स्थिति बन सकती है। बिजनेस में नतीजे धीमे रहेंगे। पैसों में उतार-चढ़ाव रहेगा। रिश्तों में बहस बढ़ सकती है। पैरों में दर्द की दिक्कत हो सकती है।
तुला राशि- बच्चों की पढ़ाई या भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी में काम ठीक रहेगा, लेकिन संतुष्टि कम मिलेगी। बिजनेस में कड़ी टक्कर रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। रिश्तों में शब्दों का ध्यान रखें। बच्चों की सेहत पर नजर रखें।
वृश्चिक राशि- मन में नकारात्मक सोच हावी रह सकती है। ऑफिस में मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। बिजनेस में मुकाबला बढ़ेगा। पैसों की कमी महसूस हो सकती है। रिश्तों में दूरी आएगी। कंधे और जांघों में जकड़न हो सकती है।
धनु राशि- काम में देरी और दोस्तों से दूरी बन सकती है। नौकरी में दबाव बढ़ेगा। बिजनेस में मुनाफा घटेगा। पैसों में उतार-चढ़ाव रहेगा। रिश्तों में धैर्य रखें, वरना बात बिगड़ सकती है। आंखों में जलन हो सकती है।
मकर राशि- नौकरी में मनचाहा संतोष नहीं मिलेगा। बिजनेस में कमाई के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। रिश्तों में ईगो की वजह से दूरी आ सकती है। आंखों और दांतों में परेशानी हो सकती है। पैसों को संभालकर खर्च करें।
कुंभ राशि- धैर्य की कमी महसूस होगी। नौकरी बदलने का मन बनेगा, लेकिन पूरी संतुष्टि नहीं मिलेगी। बिजनेस में मुनाफा कम रह सकता है। पैसों में उतार-चढ़ाव रहेगा। रिश्तों में अहंकार से नुकसान हो सकता है। पैरों में दर्द की शिकायत रहेगी।
मीन राशि- किस्मत का साथ कमजोर महसूस होगा। नौकरी में सीनियर से तनाव हो सकता है। बिजनेस में मुनाफा कम रहेगा। पैसों में रुकावट आएगी। रिश्तों में संतुष्टि कम रहेगी। सर्दी-खांसी की दिक्कत हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन